जशपुर में युवा कांग्रेस का ‘बिजली बिल जलाओ आंदोलन’, सरकार के खिलाफ जताया विरोध : Youth Congress’s ‘Burn Electricity Bills Movement’ in Jashpur

Uday Diwakar
2 Min Read

Youth Congress’s ‘Burn Electricity Bills Movement’ in Jashpur: जशपुर:  बगीचा। प्रदेश में बढ़ी हुई बिजली की दरों को लेकर युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के आह्वान पर जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक में ‘बिजली बिल जलाओ आंदोलन’ के तहत जोरदार प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली के बढ़े हुए बिलों को जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन की शुरुआत बगीचा तहसील चौक से हुई, जहाँ बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्रित हुए। यहाँ से सभी ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए बिजली विभाग के कार्यालय तक पदयात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने कांग्रेस शासन की ‘हाफ बिजली बिल योजना’ को बंद कर दिया है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

बिजली कार्यालय के सामने पहुँचकर प्रदर्शनकारियों ने अपने साथ लाए बिजली के बिलों की प्रतियों में आग लगा दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ गया है। जिन लोगों का बिल पहले कुछ सौ रुपये आता था, अब उन्हें हज़ारों रुपये का बिल भेजा जा रहा है, जिसे चुकाना मुश्किल हो गया है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Youth Congress’s ‘Burn Electricity Bills Movement’ in Jashpur

प्रदर्शन के बाद युवा कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लेने और बिलों में हुई गड़बड़ियों को सुधारने के लिए शिविर लगाने की मांग की गई है। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

image 2

इस विरोध प्रदर्शन में स्थानीय कांग्रेस नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल थे।

यह भी पढ़ें- सरगुजा में शराबी बेटे ने मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, पिता घायल

Share This Article
Leave a Comment