कंबल में मिली महिला की लाश, प्रेमी पर था संदेह, सूरजपुर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया : Woman’s Body Found in Blanket

Uday Diwakar
3 Min Read

Woman’s Body Found in Blanket :सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कोयला खदान के पास मिली महिला की लाश मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है मुख्य आरोपी और मृतका पिछले काफी समय से लिविंग रिलेशनशिप में रह रहे थे जबकि आरोपी का भाई और मां मृतका की लाश को ठिकाने लगाने में सहयोगी बताई जा रहे हैं।

image 564

Woman’s Body Found in Blanket

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले सूरजपुर के भटगांव स्थित कोयला खदान के पोखरी में महिला की लाश मिली थी यह पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ख़ोरमा गांव का है  दअरसल, संतोषी कश्यप की शादी 2022 में प्रतापपुर के केवरा गांव के निवासी राजेश चौधरी से हुई थी लेकिन कुछ समय बाद मृतका का अफेयर उसके पति के चचेरे भाई परमेंद्र चौधरी के साथ हो गया. मृतका और परमेंद्र पिछले काफी समय से ख़ोरमा गांव में किराए के मकान में रहते थे इस बीच परमेंद्र संतोषी के चरित्र को लेकर संदेह करता था, जिसकी वजह से दोनों के बीच में अक्सर विवाद होता था।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

विवाद के बाद दबाया गला 

25 तारीख की रात इन्हीं बातों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसमें गुस्से में आकर आरोपी परमेंद्र चौधरी ने संतोषी की गला दबाकर हत्या कर दी हत्या के बाद उसने इस पूरे मामले की जानकारी अपनी मां कालेश्वरी चौधरी और भाई राजू चौधरी को दी इसके बाद तीनों ने मिलकर मृतका के शव को कंबल में बांधा और वहां से लगभग 20 किलोमीटर दूर एसईसीएल के बंद पड़ी खदान के पोखरी में फेंक दिया।

आरोपी गिरफ्तार  Woman’s Body Found in Blanket

लाश को ठिकाने लगाने के बाद आरोपी परमेंद्र चौधरी प्रतापपुर थाने में जाकर संतोषी की गुमसुदगी दर्ज कराई और उसने मृतका का हुलिया गलत बताया था 28 फरवरी को पोखरी मैं मृतका का शव बरामद हुआ और उसकी पहचान संतोषी कश्यप के रूप में हुई आरोपी परमेंद्र को लेकर पुलिस को शंका हुई क्योंकि उसने संतोषी की गुमसुदगी में गलत पहचान बताई थी इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और उसके बयान के आधार पर उसके भाई राजू और मां कालेश्वरी चौधरी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

यह भी पढ़ें:- नवरात्रि के पहले दिन छत्तीसगढ़ के देवी मंदिरों में उमड़ा भीड़, पहले दिन देवी शैलीपुत्री की पूजा , जानिए प्रमुख मंदिरों की मान्यता

Share This Article
Leave a Comment