छत्तीसगढ़ में महिला ने एक साथ तीन लड़की और एक लड़के को दिया जन्म, खूब हो रही चर्चा , डॉक्टर्स ने कहा कि मां और सभी बच्चे स्वस्थ हैं : Woman Gave Birth to Three Girls and One Boy

Uday Diwakar
2 Min Read

Woman Gave Birth to Three Girls and One Boy : धमतरी-छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य में एक ऐसा मामला देखने को मिल रहा है और यह मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला का है जहां पर एक महिला ने एक साथ चार छोटे बच्चों को जन्म दिया है जिसमें से तीन लड़की हैं और एक लड़का है और इस प्रकार का मामला छत्तीसगढ़ में पहले भी देखा जा चुका है और बीते कुछ साल उसके बाद फिर से इस प्रकार का मामला देखा जा रहा है जिसमें एक साथ दो से अधिक बच्चों को जन्म दिया गया है।

image 256

Woman Gave Birth to Three Girls and One Boy मां और सभी बच्चे स्वस्थ

निर्धारित समय से पहले 7 महीने में ही डिलवरी हुई। प्रसूता नगरी ब्लॉक के कौहाबाहरा की रहने वाली है। डॉक्टर्स ने कहा कि, मां और सभी बच्चे स्वस्थ हैं। बताया जा रहा है कि, पहला बच्चा 1 किलो 500 ग्राम, दूसरा बच्चा 1 किलो 300 ग्राम, तीसरा बच्चा 1 किलो 100 ग्राम और चौथा बच्चा 900 ग्राम का है। धमतरी के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी हुई है। वहीं इस खबर की चर्चा पुरे इलाके में हो रही है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Also Read- सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद पृथ्वी पर वापसी, मुस्कान के साथ किया गया स्वागत

Share This Article
Leave a Comment