Woman accuses DSP Yakub Memon of rape and making pornographic video: सरगुजा: डीएसपी याकूब मेमन पर रायपुर की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने दावा किया है कि याकूब मेमन ने रायपुर के टिकरापारा थाना में टीआई रहते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसके कई अश्लील वीडियो बनाकर मोबाइल में रखे।
पीड़िता ने इस मामले की शिकायत सीधे सरगुजा आईजी से की, क्योंकि रायपुर पुलिस ने शिकायत पर पहले एफआईआर दर्ज नहीं की। आईजी सरगुजा के आदेश पर यह मामला सरगुजा पुलिस ने जीरो में दर्ज कर रायपुर पुलिस को भेज दिया है। याकूब मेमन बलरामपुर जिले में डीएसपी मुख्यालय के पद पर तैनात हैं।
Woman accuses DSP Yakub Memon of rape and making pornographic video
महिला का आरोप है कि उसने जबरन बलरामपुर भी बुलाया गया और मोबाइल पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कराई है। याकूब मेमन ने भी महिला पर ब्लैकमेलिंग और आर्थिक मांग का आरोप लगाया है। महिला ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या की धमकी भी दी थी।
इस पूरे प्रकरण में पुलिस जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर टिकरापारा थाना में दर्ज की गई है और मामला रायपुर का है, लेकिन जांच सरगुजा पुलिस कर रही है।
यह भी पढ़ें:- बेटे का खौफनाक कांड: बाइक चलाने से मना किया तो पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला