कोरिया जिले में जल संरक्षण की ऐतिहासिक पहल: एक दिन में 660 सोख्ता गड्ढों का निर्माण, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज : Water Conservation in Korea

Water Conservation in Korea

Water Conservation in Korea: कोरिया: कोरिया जिले ने जल संरक्षण के क्षेत्र में एक अनूठी उपलब्धि हासिल की है। “मोर गांव-मोर पानी” और “आवा पानी झोंकी” अभियान के अंतर्गत 29 मई को जिले भर में केवल तीन घंटे (सुबह 9 से 12 बजे) के भीतर 660 सोख्ता गड्ढों का निर्माण सामूहिक सहयोग से किया गया। यह प्रयास अपने आप में एक महत्वपूर्ण कीर्तिमान है, जिसे “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” में भी स्थान मिला है।

image 445

Water Conservation in Korea 660 सोख्ता गड्ढों के निर्माण से लगभग 60 तालाबों के बराबर जल संरक्षित किया जा सकेगा

यह मुहिम कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित हुई। जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायतों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से जल संरक्षण के इस अभियान को ऐतिहासिक बना दिया। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का संचयन बढ़ाना और भूजल स्तर को सुधारना है। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के अनुसार, 660 सोख्ता गड्ढों के निर्माण से लगभग 60 तालाबों के बराबर जल संरक्षित किया जा सकेगा, जिससे जिले में पानी की समस्या काफी हद तक कम होगी।

image 447
image 448

अभियान के दौरान लोगों को जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया और इस कार्य को भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का आह्वान किया गया। कोरिया जिले की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की पूरे प्रदेश और देश में सराहना हो रही है। यह रिकॉर्ड न केवल जिले के लिए सम्मान की बात है, बल्कि जल संरक्षण के क्षेत्र में अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

यह भी पढ़ें-संवाद से समाधान सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में समाधान शिविर, आठ ग्राम पंचायतों की समस्याएं सुनी गईं

Advertisement

ताजा खबरें