46 साल के शख्स की अनोखी मांग: सुशासन तिहार में सरकार से शादी करवाने की गुहार : Unique Demand of a 46-Year-Old Man

Uday Diwakar
2 Min Read

Unique Demand of a 46-Year-Old Man: सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां 46 वर्षीय मनोज टोप्पो ने शादी के लिए सरकार से मदद मांगी है। यह घटना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार के दौरान हुई, जिसमें लोग अपनी समस्याएं और मांगें सरकार के सामने रखते हैं।

image 110

Unique Demand of a 46-Year-Old Man

मनोज टोप्पो ने महिला एवं बाल विकास विभाग को एक आवेदन पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने अपनी शादी न होने की समस्या का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र 46 वर्ष हो गई है, लेकिन घरवाले उनकी शादी नहीं करवा रहे हैं। इस कारण उन्होंने विभाग से निवेदन किया है कि वे उनके लिए एक अच्छी लड़की खोजकर उनकी शादी करवाएं।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

मनोज टोप्पो सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत भफौली के निवासी हैं। उनकी इस अनोखी मांग ने सुशासन तिहार के दौरान चर्चा का विषय बन गया है। यह मामला उन कई अजीबोगरीब मांगों में से एक है, जो इस आयोजन के दौरान सामने आई हैं।

इस आयोजन के माध्यम से सरकार आम लोगों से उनकी समस्याएं सुन रही है और उनका समाधान करने का प्रयास कर रही है। हालांकि, मनोज टोप्पो की मांग को लेकर क्या कार्रवाई की जाएगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें – गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक को नग्न कर पीटा, पांच आरोपी पुलिस हिरासत में

Share This Article
Leave a Comment