Two-Day Mega Health Camp in Balrampur: बलरामपुर: जिला प्रशासन और दीन-हीन सेवा समिति के सहयोग से बलरामपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय परिसर में दो दिन का मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। सोमवार को इसका समापन हुआ। इस मौके पर प्रदेश के आदिम जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण और कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
Two-Day Mega Health Camp in Balrampur
समापन कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कृष्णा गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और दीन-हीन सेवा समिति की संरक्षिका पुष्पा नेताम, समिति की संस्थापक मनिषा सिंह, नागरिक बाबूलाल अग्रवाल, गोपालकृष्ण मिश्र, नगर पालिका रामानुजगंज के अध्यक्ष रमन अग्रवाल, बलरामपुर जनपद अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा, जनपद अध्यक्ष रामचन्द्रपुर मुन्द्रिका सिंह, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
इस दो दिवसीय शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने मुफ्त जांच, परामर्श और दवाएं दीं। यहां ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, आंख, दांत, महिला और बच्चों से जुड़ी बीमारियों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को दवाएं भी मुफ्त में दी गईं।
मंत्री रामविचार नेताम ने शिविर के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और दीन-हीन सेवा समिति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से गांव और दूर-दराज के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं। मंत्री ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी।
कार्यक्रम के अंत में समिति की संरक्षिका और अन्य अतिथियों ने डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया। संचालन समिति की संस्थापक मनिषा सिंह ने किया।
यह भी पढ़ें- मैनी नदी हादसे के चार दिन बाद भी लापता बच्चों की तलाश जारी, एक महिला का शव मिला ,सीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम