केदारनाथ यात्रा में दर्दनाक हादसा: लैंडस्लाइड में छत्तीसगढ़ के दो श्रद्धालुओं की मौत, चार घायल : Tragic Accident in Kedarnath Yatra

Uday Diwakar
2 Min Read

Tragic Accident in Kedarnath Yatra:दुर्ग भिलाई: केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए शनिवार का दिन बेहद दुखद रहा। रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ नेशनल हाईवे पर अचानक भूस्खलन (लैंडस्लाइड) होने से श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी मलबे की चपेट में आ गई। इस हृदयविदारक घटना में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही जान चली गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

image 496

Tragic Accident in Kedarnath Yatra छत्तीसगढ़ से श्रद्धालुओं का एक समूह केदारनाथ दर्शन के लिए रवाना हुआ था

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ से श्रद्धालुओं का एक समूह केदारनाथ दर्शन के लिए रवाना हुआ था। रुद्रप्रयाग के समीप जैसे ही वाहन पहाड़ी रास्ते पर पहुंचा, तभी ऊपर से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा गिरने लगा। देखते ही देखते गाड़ी लैंडस्लाइड की जद में आ गई और सड़क के किनारे फंस गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया और घायलों को तुरंत एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 497

रुद्रप्रयाग प्रशासन ने सभी यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे खराब मौसम और भूस्खलन संभावित इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतें तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। हादसे के चलते केदारनाथ हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। इस दुखद घटना के बाद श्रद्धालुओं के परिवारों में शोक की लहर है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है। साथ ही, केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करें और प्रशासन के अलर्ट को गंभीरता से लें।

यह भी पढ़ें- लक्ष्मी ट्रेडर्स में GST टीम की छापेमारी, दस्तावेज़ों की जांच और टैक्स चोरी की कार्रवाई

Share This Article
Leave a Comment