Three Missing Children of Balrampur: बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रविवार को तीन बच्चे अचानक गायब हो गए थे। बच्चों के न मिलने से उनके माता-पिता बहुत परेशान हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई और बच्चों को ढूंढने के लिए पुलिस से मदद मांगी।
Three Missing Children of Balrampur
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और खोज शुरू कर दी। जांच में पता चला कि बच्चों की उम्र 12 से 13 साल है। उनके साथियों ने उन्हें दूसरे राज्य में काम करके पैसे कमाने के लिए कहा था। इस बात में आकर तीनों बच्चे बिना बताए घर से चले गए।
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि तीनों रायपुर में हैं। पुलिस की टीम बच्चों को खोजना शुरू की और आखिरकार उन्हें रायपुर में ढूंढ निकाला। अब पुलिस बच्चे को वापस बलरामपुर ला रही है।
बच्चों के मिलने से घरवालों ने राहत की सांस ली और पुलिस का धन्यवाद किया। पुलिस ने माता-पिता और बच्चों से कहा कि आगे से बिना बताए घर से बाहर न जाएं और ऐसे किसी के बहकावे में न आएं।
यह भी पढ़ें- अम्बिकापुर : अस्पताल परिसर से 108 संजीवनी एंबुलेंस गायब, पुलिस जांच में जुटी