अंबिकापुर गांधीनगर के सूने मकान में घुसे चोर, लाखों की नकदी और जेवर लेकर हो गए फरार, पुलिस जाँच में जुटी : Thieves Entered Deserted House

Uday Diwakar
1 Min Read

Thieves Entered Deserted House:सरगुजा अंबिकापुर :  शहर के गांधीनगर के राजेंद्रनगर स्थित एक सूने मकान में घुसे चोर लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े। राजेंद्रनगर शिव मंदिर के सामने रहने वाले राजेंद्र प्रसाद गौतम 8 मार्च को रीवा गए थे। बुधवार गुरुवार रात 8 बजे लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी और पेटी के ताले भी टूटे थे। सामान बिखरा पड़ा था।

image 503

Thieves Entered Deserted House

राजेंद्र प्रसाद ने तुरंत गांधीनगर थाने में सूचना दी। पुलिस को घर बुलाकर चोरी का मुआयना कराया। चोरों ने सोने की 4 अंगूठी, 1 चेन, 1 लॉकेट, 7 मोती समेत नकद चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस से FIR दर्ज कर चोरों को पकड़ने और सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

यह भी पढ़ें:- अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सफाई कर्मचारियों का ठेका प्रथा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, नियमितीकरण की मांग

Share This Article
Leave a Comment