Theft in Deputy Collectors Residence:– अंबिकापुर: अंबिकापुर की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली ऑफिसर्स कॉलोनी में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक स्थित इस कॉलोनी में डिप्टी कलेक्टर के सरकारी मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 1 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी एसपी के घर के ठीक सामने हुई, जबकि यह कॉलोनी शहर की सबसे सुरक्षित जगहों में गिनी जाती है।

Theft in Deputy Collectors Residence
जानकारी के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर भागीरथी खांडे के खाली पड़े सरकारी आवास में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर टीवी, पर्स, नल की टोटी समेत कई कीमती सामान चुरा लिए। चोरी की सूचना मिलने पर डिप्टी कलेक्टर ने तुरंत गांधीनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। शहर के सबसे सुरक्षित और पॉश इलाके में चोरी होना प्रशासन और पुलिस के लिए चिंता का विषय बन गया है। कॉलोनी में पुलिस अधिकारियों और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों के रहने के बावजूद चोरों ने इतनी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिससे लोगों में डर और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की मदद से चोरों की तलाश में लगी है। प्रशासन ने भी कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें- नीली बत्ती वाली गाड़ी पर जन्मदिन सेलिब्रेशन, DSP की पत्नी ने सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर मनाया जन्मदिन,वायरल वीडियो








