अंबिकापुर के ग्राम पंचायत तकिया में मंदिर मस्जिद विवाद ,अंजुमन कमेटी करती है इसका संचालन : Temple Mosque Dispute in Ambikapur

Uday Diwakar
2 Min Read

Temple Mosque Dispute in Ambikapur :अंबिकापुर : सरगुजा जिला के अंबिकापुर में तकिया ग्राम पंचायत में स्थित दरगाह शरीफ और मंदिर के संचालन में विवाद चल रहा है और मंदिर और मस्जिद का संचालन अंजुमन कमेटी के द्वारा फिलहाल किया जा रहा था लेकिन अब इस ग्राम पंचायत के द्वारा अंजुमन कमेटी को हटाने की बात कही जा रही है। अंबिकापुर के दरगाह शरीफ तकिया मजार को ग्राम पंचायत ने अंजुमन कमेटी के कब्जे से मुक्त करा लिया है। तकिया मजार और काली मंदिर के रख रखाव को लेकर ग्राम पंचायत और अंजुमन कमेटी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 

Temple Mosque Dispute in Ambikapur ग्राम पंचायत का आरोप

 ग्राम पंचायत का आरोप है कि मजार और मंदिर के देखरेख का खर्च पंचायत मद से होता था। जबकि अंजुमन कमेटी मजार पर अपना मालिकाना हक जमा बैठी थी। चंदे और चढ़ावे के पैसे को अंजुमन कमेटी रखा करती थी। जबकि ऑडिट रिपोर्ट भी कलेक्टर को कमेटी द्वारा नही सौंपा जाता था। जिसका विरोध लंबे समय से ग्राम पंचायत कर रही थी।

ग्राम पंचायत, ग्राम सभा का प्रस्ताव

वही आज ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम सभा बुलाकर तकिया मजार को अंजुमन कमेटी के कब्जा मुक्त कराने का प्रस्ताव रखा गया। जहां सर्व सहमति से प्रस्ताव को पारित करते हुए दरगाह शरीफ तकिया मजार को ग्राम पंचायत ने अपने हैंड ओवर ले लिया है। इस दौरान काफी गहमागहमी का माहौल रहा जिसे देखते हुए कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई थी।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Also Read- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किये मुलाकात, कई विकास समेत नक्सल मामलों पर हुई चर्चा

Share This Article
Leave a Comment