टी.एस. सिंहदेव बोले- प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे वोट के लिए, देश की छवि प्रभावित : T.S. Singhdev said that Prime Minister Modi’s foreign visits are for votes and the country’s image is being affected

Uday Diwakar
2 Min Read

T.S. Singhdev said that Prime Minister Modi’s foreign visits are for votes and the country’s image is being affected: सरगुजा:छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं और उनकी कूटनीतिक रणनीति पर कड़ा विरोध जताया है। सिंहदेव का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे वोट जीतने के लिए होते हैं, जिससे देश की साख पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

T.S. Singhdev said that Prime Minister Modi’s foreign visits are for votes and the country’s image is being affected

उन्होंने कहा कि आपने कभी किसी देश के प्रधानमंत्री को विदेश जाकर अपना चुनाव प्रचार करते नहीं देखा होगा। भारत और अमेरिका के बीच अच्छी दोस्ती है, लेकिन इसके कोई ठोस फायदे सामने नहीं आ रहे हैं। प्रधानमंत्री कई बार ऐसे बयान देते हैं जो बाद में सही साबित नहीं होते। इसलिए ये कहना मुश्किल है कि उनकी विदेश नीति में कोई सफलता मिल रही है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

सिंहदेव ने साफ किया कि मोदी सरकार अपनी छवि बनाने की कोशिश में देश की कूटनीतिक गरिमा को नुकसान पहुंचा रही है। उनका मानना है कि विदेश में भारत की छवि बनाए रखने के लिए सही दिशा और ठोस जीत की जरूरत होती है।

image 302

उनके इस बयान ने सियासी दंगल छेड़ दिया है। विपक्ष अब पीएम मोदी की विदेश नीति और उनके विदेश दौरों के असली मकसद पर सवाल उठा रहा है। सिंहदेव ने कहा कि देश की सुरक्षा और प्रतिष्ठा सबसे अहम है, न कि सिर्फ चुनाव में फायदा उठाना।

यह बयान छत्तीसगढ़ और देश के राजनीतिक माहौल में एक नई बहस को जन्म दे रहा है, जिसमें यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या विदेश नीति में किसी तरह की बदलाव या सुधार की जरूरत है।

यह भी पढ़ें-नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़: छात्र बना प्रताड़ना का शिकार, छात्र पर हमला, कार्रवाई न होने से बड़ा विवाद

Share This Article
Leave a Comment