सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज की तबियत बिगड़ी, अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती : Surguja MP Chintamani Maharaj’s health deteriorates admitted to private hospital in Ambikapur

Uday Diwakar
1 Min Read

Surguja MP Chintamani Maharaj’s health deteriorates admitted to private hospital in Ambikapur: सरगुजा:सरगुजा जिले के सांसद चिंतामणि महाराज की अचानक तबियत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांसद महाराज रायपुर से अंबिकापुर लौटे थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से महत्वपूर्ण मुलाकात की थी। घर आने के कुछ ही घंटों बाद उनकी तबियत अचानक खराब हो गई और पेट संबंधी तकलीफ होने लगी।

image 369

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Surguja MP Chintamani Maharaj’s health deteriorates admitted to private hospital in Ambikapur

परिजन और सहयोगियों ने उन्हें भोर के करीब तीन बजे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वर्तमान में चिकित्सकों की निगरानी में उनकी देखभाल की जा रही है। डॉक्टरों ने बताया है कि चिंतामणि महाराज की स्थिति फिलहाल स्थिर है। इस खबर से इलाके में चिंता व्याप्त है और राजनीतिक लोग तथा शुभचिंतक उनकी सलामती के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

यह घटना सरगुजा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल के बीच आई है और सांसद की जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें-बलरामपुर में मेडिकल लापरवाही से मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन का आरोप

Share This Article
Leave a Comment