सरगुजा कलेक्टर द्वारा दिव्यांग बच्चों और वृद्ध जनों के साथ होली मनाया गया , भाईचारा और सौहार्दपूर्वक होली का त्यौहार मनाने की अपील, होली की शुभकामनायें दिए और मिठाई खिलाये : Surguja Collector Celebrated Holi with Divyang Children

Uday Diwakar
2 Min Read

Surguja Collector Celebrated Holi with Divyang Children : अंबिकापुर : सरगुजा जिले के कलेक्टर के द्वारा आज समाज के विशेष वर्ग और दिव्यांग बच्चों और वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजन और अनाथ बच्चों के साथ होली का पर्व मनाया और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दिए। कलेक्टरविलास भोस्कर ने आज ऐसे बच्चों से मिले और होली मनाई जिनकी बौद्धिक स्थिति मंद है और ऐसे बच्चे जो अनाथ हैं जिनका कोई सहारा नहीं है और वृद्ध आश्रम और ऐसे बच्चे जो नहीं बोल सकते हैं ना ही सुन सकते हैं उन लोगों के पास जाकर उनको होली की शुभकामनाएं दिए और मिठाई खिलाई और साथ ही साथ बच्चों को रंग भी लगाए।

Screenshot 20250313 033332

Surguja Collector Celebrated Holi with Divyang Children सरगुजा कलेक्टर द्वारा दिव्यांग बच्चों और वृद्ध जनों के साथ होली

कलेक्टर साहब ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द्र, एकता और हृदय से जोड़ने का पर्व है और उन्होंने कहा कि समाज में अच्छा तालमेल बनाकर रखना चाहिए और अगर कोई जरूरतमंद है उनकी मदद करनी चाहिए और आज कलेक्टर साहब द्वारा दिव्यांग बच्चों वृद्ध जनों और अनाथ बच्चों से मिला गया और बच्चों के साथ कलेक्टर साहब होली खेले और बच्चों की चेहरे में खुशियां नजर आई।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

बच्चों ने और बुजुर्गों ने भी रंग और मिठाइयां का बहुत आनंद लिए और उनका एक अलग ही मुस्कान चेहरे पर झलक रहा था सभी बच्चों और वृद्धि जनों का उत्साह इतना था कि पूरा माहौल खुशी से भर गया और सभी बच्चों की चेहरे में खुशी की चमक उठ पड़ी और सरगुजा कलेक्टर के द्वारा प्रेम भाईचारा और सौहार्द पूर्वक होली मनाने की अपील किया गया।

Also Read- बलरामपुर में शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Leave a Comment