कार्यालय महापौर नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर जिला-सरगुजा (छ.ग.),मेयर-इन-कौंसिल की बैठक हेतु एजेण्डा : Surguja Agenda for the Mayor-in-Council meeting

Uday Diwakar
5 Min Read

Surguja Agenda for the Mayor-in-Council meeting: सरगुजा : अंबिकापुर। महापौर नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) की मेयर-इन-कौंसिल (MIC) बैठक का एजेंडा शहर के विकास कार्य, विभागों की जिम्मेदारियाँ, और नगरीय सुविधाओं को बेहतर बनाना रहा, जिसमें प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा और कई निर्णय लिए गए हैं

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 136

Surguja Agenda for the Mayor-in-Council meeting

(1) इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन, इ.गां.रा. विधवा पेंशन, इ.गां.रा. निःशक्तजन पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं सुखद सहारा पेंशन योजना के आवेदन पत्रों की स्वीकृति बाबत् विचार विमर्श एवं निर्णय।
(2) राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के प्राप्त आवेदन पत्रों की स्वीकृति बाबत् विचार विमर्श एवं निर्णय।
(3) मुख्यमंत्री वृद्धाजन पेंशन एवं मुख्यमंत्री विधवा पेंशन योजना के प्राप्त आवेदन पत्रों की स्वीकृति बाबत् विचार विमर्श एवं निर्णय।
(4) शॉप, गुमटी, उद्यान एवं अन्य स्थानों का नामकरण किये जाने की स्वीकृति बाबत् विचार विमर्श एवं निर्णय।
(5) महापुरूषों की प्रतिमा स्थापित कराये जाने की स्वीकृति बाबत् विचार विमर्श एवं निर्णय।
(6) निकाय क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न जोनों में डामरीकृत सड़कों के निर्माण/मरम्मत-संधारण एवं सीसी रोड निर्माण/मरम्मत-संधारण कार्य हेतु सड़क एस०ओ०आर 01.01.2015 के अन्तर्गत आमंत्रित वार्षिक निविदा में प्राप्त ई-निविदा दरों को निरस्त करने के संबंध में विचार विमर्श एवं निर्णय।
(7) निकाय क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न जोनों में डामरीकृत सड़कों के निर्माण/मरम्मत-संधारण एवं सीसी रोड निर्माण/मरम्मत-संधारण कार्य हेतु सड़क एस०ओ०आर 01.01.2025 के अन्तर्गत आमंत्रित वार्षिक निविदा में प्राप्त ई-निविदा दरों के संबंध में विचार विमर्श एवं निर्णय।
(8) नवीन कार्यालय भवन में अतिरिक्त विकास कार्य बाबत् प्राप्त ई-निविदा दरों के स्वीकृति बाबत् विचार-विमर्श एवं निर्णय।
(9) शहरी क्षेत्रों में Healthy & Hygenic Food Street (हेल्दी एण्ड हाईजेनिक फुड स्ट्रीट) के संचालन/उन्नयन के संबंध में स्वीकृति बाबत् विचार विमर्श एवं निर्णय।
(10) निकाय क्षेत्रान्तर्गत जल प्रदाय हेतु 15वें वित्त आयोग टाईड ग्रांट (पेयजल प्रबंधन) अन्तर्गत निकाय के विभिन्न वार्डो में पेयजल आपूर्ति हेतु मायापुर पंपिंग स्टेशन में 53 नग सेन्ट्रीफ्युगल पम्प सेट प्रदाय एवं स्थापना कार्य कराये जाने के संबंध में विचार विमर्श एवं निर्णय।
(11) अधोसंरचना मद अन्तर्गत पुराना बस स्टैण्ड के समीप 1000 किलोलीटर क्षमता के नवीन उच्चस्तरीय जलागार का निर्माण कार्य कराये जाने के संबंध में विचार विमर्श एवं निर्णय।
(12) अधोसंरचना मद अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 14 नमनाकला में 750 किलोलीटर क्षमता के नवीन उच्चस्तरीय जलागार का निर्माण कार्य कराये जाने के संबंध में विचार विमर्श एवं निर्णय।
(13) निकाय क्षेत्रान्तर्गत जल प्रदाय हेतु 15वें वित्त आयोग टाईड ग्रांट (पेयजल प्रबंधन) अन्तर्गत निकाय क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वार्डो में पेयजल आपूर्ति हेतु पाईप लाईन विस्तार कार्य हेतु कराये जाने के संबंध में विचार विमर्श एवं निर्णय।

image 137

(14) शासकीय नजूल भूखण्ड आबंटन बाबत् विचार विमर्श एवं निर्णय।
(15) नगर पालिक निगम अम्बिकापुर क्षेत्र अंतर्गत भवन अनुज्ञा निर्धारण के संबंध में विचार विमर्श एवं निर्णय।
(16) वार्ड क्रमांक 22 मगरकोढा स्थित नवनिर्मित सामुदायिक भवन का नामकरण “स्व. श्री बलराम जायसवाल” जी के नाम पर किये जाने के सम्बन्ध में विचार विमर्श एवं निर्णय।
(17) निगम स्वामित्व के मनेंद्रगढ़ रोड स्थित राजमोहिनी देवी भवन (सामने वाला) को प्रत्येक रविवार को छ.ग. सर्व आदिवासी समाज को बैठक हेतु आरक्षित करने के संबंध में विचार विमर्श एवं निर्णय।
(18) निगम क्षेत्रान्तर्गत पी.डी.पी. तर्ज पर चौराहों में जिगंल एवं स्पीकर्स लगाकर जन जागरूकता अभियान के संबंध में विचार विमर्श एवं निर्णय।
(19) निगम क्षेत्रान्तर्गत स्थापित दुकानों एवं संस्थानों पर व्यापार अनुज्ञप्ति लाइसेंस (ट्रेड लाइसेंस) लागू करने की स्वीकृति बाबत् विचार विमर्श एवं निर्णय।
(20) निगम स्वामित्व के राजमोहिनी देवी भवन (सामने वाला) का शुल्क निर्धारण के संबंध में विचार विमर्श एवं निर्णय।
(21) माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में नियुक्त निगम अधिवक्ता की सेवा समाप्त किये जाने के संबंध में विचार विमर्श एवं निर्णय।
(22) दुकान हस्तांतरण एवं नाम परिवर्तन करने बाबत् विचार विमर्श एवं निर्णय।
(23) नगर पालिक निगम अम्बिकापुर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वार्डों के भवनों पर आरोपित संपत्ति कर के दर निर्धारण के संबंध में विचार विमर्श एवं निर्णय।
(24) आवारा कुत्तों के बधियाकरण व एंटीरैबीज टीकाकरण के संबंध में विचार विमर्श एवं निर्णय।
(25) शहर में घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में बंद करने के संबंध में विचार विमर्श एवं निर्णय।
(26) लावारिस शव के दफन हेतु नवीन शव वाहन के क्रय के संबंध में विचार विमर्श एवं निर्णय।

यह भी पढ़ें:- जीएसटी सुधार से आमजन, व्यापारी व किसानों को मिलेगा सीधा लाभ – ओ पी चौधरी

Share This Article
Leave a Comment