गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी: सूरजपुर पुलिस ने 120 मोबाइल फोन लौटाए, मालिकों के चेहरे पर खुशी : Surajpur Police Returned 120 Mobile Phones

Uday Diwakar
1 Min Read

Surajpur Police Returned 120 Mobile Phones: सूरजपुर : सूरजपुर पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन वापस दिलाने के लिए खास अभियान चलाया। इस अभियान में कुल 120 मोबाइल फोन बरामद किए गए। 18 जुलाई 2025 को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने ये मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे। इन मोबाइलों की कीमत लगभग 30 से 35 लाख रुपये बताई गई है।

image 89

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Surajpur Police Returned 120 Mobile Phones

जब मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए तो वे बहुत खुश हुए, क्योंकि इनमें से कई मोबाइल कई महीने या साल पहले खोए गए थे। पुलिस ने मोबाइल खोने से होने वाले नुकसान और परेशानी को समझते हुए मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया और सही तरह से लौटाया।

इस अभियान के तहत डीआईजी व एसएसपी के आदेश पर साइबर सेल को गुम मोबाइल फोन के आवेदन मिलने पर तुरंत काम करने को कहा गया। सूरजपुर पुलिस ने कहा है कि वे ऐसे अभियान आगे भी चलाएंगे ताकि लोग अपने खोए हुए मोबाइल वापस पा सकें।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: सभी 33 जिलों में नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति

Share This Article
Leave a Comment