सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद पृथ्वी पर वापसी, मुस्कान के साथ किया गया स्वागत : Sunita Williams Returned to Earth

Sunita Williams Returned to Earth

Sunita Williams Returned to Earth : अंतरिक्ष में नौ महीने बिताने के बाद प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री “सुनीता विलियम्स” सफलतापूर्वक धरती पर लौट आई हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर लंबे समय तक रहकर अनुसंधान करने के बाद, उन्होंने सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापसी की। उनकी वापसी पर वैज्ञानिक समुदाय और उनके प्रशंसकों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। उनके साथ विलमोर, निक हेग और रूस के एलेक्जेंडर गोरबुनोव भी थे।

यह दल भारतीय समयानुसार मंगलवार सुबह 10:35 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से स्पेसएक्स के ‘ड्रैगन’ कैप्सूल से पृथ्वी के लिए रवाना हुआ था। अंतरिक्ष यात्रियों ने करीब 17 घंटे की यात्रा की। सुनीता विलियम्स और उनके दल ने निर्धारित समय के अनुसार सुरक्षित लैंडिंग की। जैसे ही उन्होंने धरती की सतह को छुआ, उनके चेहरे पर मुस्कान थी, जो उनकी दृढ़ता और आत्मविश्वास को दर्शाती थी।

image 253

Sunita Williams Returned to Earth टेकऑफ से पहले की चुनौती

टेकऑफ से पहले जापानी अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी ने कैप्सूल और स्पेस स्टेशन के बीच हैच सील पर धूल के कुछ कण देखे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि सील पूरी तरह एयरटाइट रहे, इन कणों को हटाना जरूरी था।

ओनिशी ने यह काम पूरा किया, जिसके बाद टेकऑफ को हरी झंडी दी गई। इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का स्पेसक्राफ्ट ‘ड्रैगन’ 10 बार अंतरिक्ष यात्रियों को सकुशल स्पेस स्टेशन ले जा चुका है और 10 बार वापस भी लौट चुका है। इसका सक्सेस रेट 100% रहा है।

image 254

286 दिनों तक अंतरिक्ष में फंसे रहे

सुनीता विलियम्स और विलमोर को स्पेस स्टेशन पर सिर्फ आठ दिन बिताने थे, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण वे 286 दिनों तक वहां फंसे रहे। इस दौरान उन्होंने 4,500 बार पृथ्वी की परिक्रमा की।

नासा के अधिकारी रॉब नावियास ने कहा, ‘यह अंतरिक्ष में सबसे लंबा मिशन नहीं है, लेकिन यह निश्चित रूप से एक चुनौतीपूर्ण अनुभव था।’ सुनीता विलियम्स अपने तीन मिशन में कुल मिलाकर 609 दिन अंतरिक्ष में बिता चुकी हैं। इस लिहाज से वे नौवें नंबर पर हैं। रूस के ओलेग कोनोनेन्को 1,110 दिन के साथ इस सूची में टॉप पर हैं।

image 255

पृथ्वी पर वापसी के बाद की स्थिति Sunita Williams Returned to Earth

बुधवार के जब सुनीता विलियम्स और विलमोर पृथ्वी पर उतरे, तो वे अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे थे। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि वे लंबे समय से शून्य गुरुत्वाकर्षण में थे। उन्हें स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया।

नासा के अनुसार, उनकी रिकवरी प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, पहले चरण में चलने, लचीलापन बढ़ाने और मांसपेशियों को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा। पूरी तरह से सामान्य होने में छह हफ्ते तक लग सकते हैं।

पीएम मोदी का सुनीता विलियम्स को पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मार्च को सुनीता विलियम्स को एक पत्र लिखा। उन्होंने ‘भारत की बेटी’ के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की। लिखा- “भले ही आप हजारों मील दूर हैं, आप हमारे दिलों के करीब हैं।

Also Read- छत्तीसगढ़ में खुलेंगे नए पुलिस स्टेशन 15 से ज्यादा , उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विभागों के लिए 21,277 करोड़ 28 लाख से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Join WhatsApp

Join Now
Offline Advertisement

Leave a comment