सरगुजा जिले में मोबाइल की लत ने ली नाबालिग की जान, परिजनों की डांट से नाराज़ छात्र ने जंगल में लगाई फांसी : Student Hanged Himself in the Forest

Uday Diwakar
2 Min Read

Student Hanged Himself in the Forest: सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मोबाइल की लत के चलते एक नाबालिग छात्र ने आत्मघाती कदम उठा लिया। यह घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव की है, जहां 9वीं कक्षा के छात्र विक्रम सिंह ने परिजनों की डांट से नाराज़ होकर जंगल में फांसी लगा ली।

image 96

Student Hanged Himself in the Forest घटना की जानकारी

विक्रम सिंह, जो कसाईडीह का निवासी था, को मोबाइल का अधिक उपयोग करने पर परिजनों ने डांट लगाई थी। परिजनों ने उसे पढ़ाई पर ध्यान देने की समझाइश दी थी, लेकिन छात्र इस बात से क्षुब्ध हो गया और घर से निकल गया। इसके बाद उसने महेशपुर के जंगल में जाकर एक पेड़ की टहनी में रस्सी से फांसी लगा ली।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है और परिजन सदमे में हैं।

मोबाइल की लत और मानसिक स्वास्थ्य

इस घटना ने मोबाइल की लत और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने इस घटना पर दुख जताते हुए मोबाइल की लत और बच्चों की मानसिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया । मोबाइल की लत और उससे जुड़ी मानसिक समस्याओं को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। बच्चों को शुरुआत से ही मोबाइल की आदत न लगने देने में ही भलाई है।

यह भी पढ़ें – अंबिकापुर में विश्व नवकार महामंत्र दिवस: जैन समाज ने सामूहिक जाप से रचा इतिहास

Share This Article
Leave a Comment