13 साल की बच्ची से सौतेले पिता ने किया रेप, FIR दर्ज, लगातार शारीरिक शोषण करता रहा : Stepfather Raped 13 Year Old Girl

Stepfather Raped 13 Year Old Girl

Stepfather Raped 13 Year Old Girl: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक 13 साल की बच्ची के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया है। जिसके बाद से लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान वो अपने पिता की हरकतों का विरोध नहीं कर पाई। लेकिन, बेटी जब बड़ी हुई तो वह घर छोड़कर बाहर काम करने लगी। इसके बाद भी पिता उसे परेशान करने लगा। अब पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। टीआई अभय बैस ने बताया कि, 19 वर्षीय युवती ने अपने सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। उसने बताया कि जब वह 13 साल की थी तब से उसके पिता उसका शोषण कर रहा है। पिता ने उसके साथ रेप किया, जिसके बाद से शारीरिक शोषण करता रहा।

image 441

Stepfather Raped 13 Year Old Girl दूसरे पिता के साथ संबंध

दरअसल, लड़की जब छोटी थी, तब उसकी मां ने पहले पिता को छोड़ दिया। जिसके बाद दूसरे पिता के साथ संबंध बनाकर साथ रहने लगी। बच्ची भी अपनी मां व सौतेले पिता के साथ रह रही थी। इस दौरान जब बेटी बड़ी हुई, तब सौतेले पिता की नीयत बिगड़ गई। वह उसकी मां की अनुपस्थिति में बेटी के साथ गंदी हरकतें करने लगा।

डर के कारण बेटी अपनी मां को भी आप बीती नहीं बता सकी। वह धीरे-धीरे बड़ी हुई, तब उसके पिता ने रेप किया। साथ ही उसे धमकी भी दी। इसके बाद उसके पिता को खुली छूट सी मिल गई और वह शारीरिक शोषण करने लगा। वह डरी-सहमी सब कुछ सहती रही।

image 442

युवती का आरोप

युवती ने बताया कि दो साल पहले उसकी मां दूसरे प्रदेश में काम करने चली गई। इस दौरान युवती भी बड़ी होने पर पिता की हरकतों से तंग आकर घर छोड़ दी। जिसके बाद रायपुर में रहकर प्राइवेट काम करने लगी। चली गई। इधर, बालिग होने पर युवती भी दूसरे शहर में काम करने लगी।

तब उसने अपने पिता के डर की वजह से मोबाइल नंबर भी नहीं दिया था। इसके बाद भी उसके पिता ने किसी तरह मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। जिसके बाद वह फिर से उसे परेशान करने लगा। उसकी हरकतों से तंग आकर युवती ने मामले की शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ सरकार की एक और गारंटी पूरी, आज से शुरू होने जा रही है मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना , जानें इसके बारे में

Join WhatsApp

Join Now
Offline Advertisement

Leave a comment