शिलांग में सोनम रघुवंशी लापता: पति की मौत के बाद परिवार को धमकियां, शिवराज सिंह चौहान ने अमित शाह से की चर्चा, जल्द सीबीआई जांच की उम्मीद : Sonam Raghuvanshi Missing in Shillong

Uday Diwakar
3 Min Read

Sonam Raghuvanshi Missing in Shillong : इंदौर की नवविवाहित सोनम रघुवंशी की शिलांग में रहस्यमय तरीके से गुमशुदगी का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। सोनम अपने पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने मेघालय गई थीं। 23 मई को दोनों नोंग्रियाट गांव के एक होमस्टे से बाहर निकले, उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। 2 जून को राजा का शव सोहरा इलाके में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला, जिससे हत्या की आशंका मजबूत हो गई, लेकिन सोनम का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

image 183

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Sonam Raghuvanshi Missing in Shillong

पुलिस जांच में पता चला है कि राजा और सोनम को आखिरी बार 22 मई को एक होटल में देखा गया था, जहां से वे स्कूटी पर निकले थे। उनकी स्कूटी 24 मई को बिना किसी के मिली। एक टूर गाइड ने बताया कि उसने दोनों को तीन अन्य लोगों के साथ देखा था। घटनास्थल के पास एक बड़ा चाकू भी बरामद हुआ है, जिससे हत्या की संभावना और बढ़ गई है।

image 185

मामले में नया मोड़ तब आया जब सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी को शिलांग में अज्ञात लोगों की तरफ से धमकियां मिलने लगीं, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। परिवार का आरोप है कि सोनम का अपहरण कर उसे बांग्लादेश ले जाया गया है और मानव तस्करी की भी संभावना जताई जा रही है।

image 186

इस पूरे मामले ने राजनीतिक ध्यान भी आकर्षित किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और रघुवंशी समाज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिलांग में मौजूद गोविंद से बात की और अमित शाह से इस मामले पर चर्चा करने का भरोसा दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में सीबीआई जांच शुरू हो सकती है।

फिलहाल पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन सोनम की खोज में लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। परिवार और समाज को उम्मीद है कि सीबीआई जांच से मामले का खुलासा होगा और सोनम का पता चल सकेगा।

Read Also- छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शिक्षक भर्ती 2025: आवेदन शुरू, 11 जून 2025 तक करें आवेदन

Share This Article
Leave a Comment