JAG SANDESH

सीतापुर नगर पंचायत चुनाव, कांग्रेस की जीत से विधायक रामकुमार टोप्पो की साख पर सवाल, भाजपा को बड़ा झटका: Sitapur Municipal Council Election 2025

Sitapur Municipal Council Election 2025

Sitapur Municipal Council Election 2025: सीतापुर नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत और भाजपा की हार ने राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया है। इस नतीजे ने भाजपा के विधायक रामकुमार टोप्पो की साख को गहरा नुकसान पहुंचाया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की आंधी अब कमजोर होती दिख रही है, जिसका संकेत लोकसभा चुनाव में भी मिला था, जब भाजपा 11,000 से अधिक मतों से पीछे रही थी। अब सीतापुर नगर पंचायत चुनाव में भी भाजपा की हार ने पार्टी के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

Sitapur Municipal Council Election 2025 राजनीतिक तजुर्बेकार हुए दरकिनार

विधायक टोप्पो की गिरती लोकप्रियता का एक बड़ा कारण यह भी माना जा रहा है कि उन्होंने राजनीति के अनुभवी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि संगठन कमजोर पड़ा और लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है।

Sitapur Municipal Council Election 2025 क्या 2028 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी तय?

यदि भाजपा की यह स्थिति बनी रही और पार्टी के भीतर संवादहीनता जारी रही, तो 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भाजपा को अपनी साख बचानी है, तो उसे जल्द ही अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना होगा और मजबूत नेतृत्व स्थापित करना होगा।

Read Also- आज की रात रायपुर नहीं आएंगी तमन्ना भाटिया, कैंसिल हुआ कार्यक्रम आखिरी समय में

ताजा खबरें