मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे का दूसरा दिन: केंद्रीय मंत्रियों से होगी मुलाकात, सांसदों के साथ चर्चा में निवेश और विकास पर जोर : Second day of Chief Minister Vishnudev Sai’s Delhi Visit

Uday Diwakar
2 Min Read

Second day of Chief Minister Vishnudev Sai’s Delhi Visit: रायपुर :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा दूसरा दिन है। आज वे केंद्रीय मंत्रियों से मिलने वाले हैं। कल पहले दिन उन्होंने छत्तीसगढ़ के सांसदों से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ सदन में सांसदों के साथ डिनर भी किया। सांसदों ने केंद्र सरकार की योजनाओं की गति पर अपनी राय दी।

image 317

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Second day of Chief Minister Vishnudev Sai’s Delhi Visit

आज की बातचीत में नई औद्योगिक नीति, निवेश, किसानों की आर्थिक मजबूती और नक्सल प्रभावित इलाकों के विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने की भी संभावना जताई है। यह दौरा छत्तीसगढ़ के विकास और राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार जैसे विषयों पर केंद्रित है।

इस दौरे में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की योजनाओं की प्रगति और केंद्र के साथ सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है। सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ बात-चीत से राज्य के लिए फंड और समर्थन बढ़ने की उम्मीद है। निवेश को बढ़ावा देने के लिए नई औद्योगिक नीति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस दौरे के दौरान लगातार छत्तीसगढ़ के हित केंद्र में प्रभावी तरीके से रख रहे हैं। राज्य के विकास और किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए खास प्रयास किए जा रहे हैं।

यह दौरा छत्तीसगढ़ के विकास और सामाजिक-आर्थिक सुधारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अम्बिकापुर: सरगुजा में हाथी के हमले से 2 दिन में 3 मौतें, ग्रामीणों में दहशत बढ़ी

Share This Article
Leave a Comment