आयुष्मान कार्ड के बावजूद पैसा लिया तो होगी शिकायत और कार्रवाई- सरगुजा बचाओ संघर्ष समिति : Sarguja Bachao Sangharsh Samiti

Uday Diwakar
2 Min Read

Sarguja Bachao Sangharsh Samiti: सरगुजा:​​​अंबिकापुर। ​सरगुजा बचाओ संघर्ष समिति ने एक महत्वपूर्ण जागरूकता पोस्टर जारी किया है जिसमें साफ़ तौर पर उल्लेख किया गया है कि यदि सरगुजा संभाग के किसी भी निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड ब्लॉक होने या अप्रूवल लंबित रहने के बावजूद मरीजों से एक रुपये का भी भुगतान लिया जाता है, तो पीड़ित व्यक्ति तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। समिति ने स्पष्ट किया है कि शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित अस्पताल के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

संगठन के सदस्य दीपक मानिकपुरी, जो लगातार पाँचवीं अनुसूची क्षेत्र में स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर कार्य कर रहे हैं, ने कहा है कि अधिकांश निजी अस्पताल नियमों और मानकों के अनुरूप संचालित नहीं हो रहे हैं। आयुष्मान योजना के दायरे में आने के बावजूद मरीजों से मनमाने तरीके से पैसा लिया जा रहा है, गलत बिलिंग और अनावश्यक पैकेज थोपे जा रहे हैं, जो कि गंभीर अनियमितता है।

image 20

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

समिति ने दोहराया है कि सरगुजा के किसी भी मूलनिवासी को स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर उत्पीड़न और आर्थिक शोषण नहीं सहने दिया जाएगा। विशेषकर अंबिकापुर में संचालित निजी अस्पतालों पर संगठन की कड़ी निगरानी है और बहुत जल्द व्यापक स्तर पर जाँच, जनजागरण व विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Sarguja Bachao Sangharsh Samiti

समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी अस्पताल द्वारा अनियमित वसूली की जाती है या आयुष्मान कार्ड का लाभ देने से इंकार किया जाता है, तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएँ। संगठन हर पीड़ित के साथ खड़ा है और न्याय सुनिश्चित करवाना ही इसका मुख्य उद्देश्य है।


यह भी पढ़ें-अंबिकापुर ब्लड सेंटर को रक्त घटक निर्माण व उपयोग की मिली आधिकारिक स्वीकृति

Share This Article
Leave a Comment