Samsung Phone Launched in India: Samsung ने इंडिया में अपनी F-सीरीज के नए स्मार्टफोन Galaxy F16 5G को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में अवेलेवल है और 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 11,499 रुपये है, जो इसे 5G स्मार्टफोन की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाती है। इस फोन में बड़ी डिस्प्ले, अच्छा कैमरा सेटअप और लॉन्ग बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इसका बेस वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 11,499 रुपये है। यह कीमत सभी बैंक ऑफर्स के साथ लागू होगी। फोन आज यानी 13 मार्च को दोपहर 12 बजे से रिटेल स्टोर्स, सैमसंग की वेबसाइट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अवेलेवल होगा।
Samsung Phone Launched in India कैमरा सेटअप
ट्रिपल रियर कैमरा: फोन में पीछे की तरफ तीन कैमरे हैं ,50MP का मेन कैमरा: हाई-रिज़ॉल्यूशन फोटोग्राफी के लिए।, 5MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस: व्यापक दृश्यों को कैप्चर करने के लिए। 2MP का मैक्रो लेंस: क्लोज-अप शॉट्स के लिए। 13MP का फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए।
बैटरी और चार्जिंग
5,000mAh की बैटरी: फोन में लंबी बैटरी लाइफ के लिए एक बड़ी बैटरी दी गई है। 25W फास्ट चार्जिंग: यह फीचर फोन को तेजी से चार्ज करने में मदद करता है।
सिक्योरिटी और कनेक्टिविटी
साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर: फोन को सुरक्षित रखने के लिए। 5G कनेक्टिविटी: नेटवर्क स्पीड और कनेक्टिविटी के लिए। अन्य कनेक्टिविटी ऑप्शन: डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.3, GPS और NFC।
6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले: फोन में एक बड़ी और शानदार डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह उपयोगकर्ताओं को स्मूद और बेहतर अनुभव प्रदान करती है।
Also Read- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, बिना लिखित परीक्षा के ,जल्द करें अप्लाई