इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 7 करोड़ के घोटाले के आरोप पर NSUI का भ्रष्टाचार मार्च और विरोध प्रदर्शन : Rs 7 Crore Scam in IGAU

Uday Diwakar
2 Min Read

Rs 7 Crore Scam in IGAU: रायपुर : रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बन रहे बायोटेक इन्क्यूबेशन सेंटर में लगभग 7 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप को लेकर NSUI ने सोमवार को अलग अंदाज में विरोध जताया। छात्र संगठन ने “भ्रष्टाचार मार्च” निकालकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की।

image 56

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Rs 7 Crore Scam in IGAU

NSUI के कार्यकर्ता कुलपति का मुखौटा पहनकर एक सदस्य को घोड़े पर बिठाकर बारात की शक्ल में जुलूस निकाला। इस प्रदर्शन में कृषि मंत्री, उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के मुखौटे भी कार्यकर्ताओं ने लगाए। जुलूस के दौरान “भ्रष्टाचार की बेटी” से कुलपति की प्रतीकात्मक शादी कराई गई और दहेज के रूप में 7 करोड़ रुपये के नकली नोटों से भरा बैग सौंपा गया।

NSUI नेताओं का कहना है कि बायोटेक इन्क्यूबेशन सेंटर के निर्माण, रोटी मेकर और कैमरा खरीद समेत कई कामों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। आरोप है कि निर्माण अधूरा रहते हुए भी अनुमानित लागत से ज्यादा भुगतान कर दिया गया। ठेके और खरीदारी में नियमों का पालन नहीं हुआ और निजी फायदे के लिए गलत तरीके से पैसे दिए गए। NSUI ने कुलपति और ठेकेदारों की मिलीभगत की भी आशंका जताई है।

NSUI ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर कुलपति को हटाकर निष्पक्ष जांच शुरू नहीं की गई तो संगठन और बड़ा आंदोलन करेगा। उनका कहना है कि शिक्षा संस्थान में भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और छात्र अपने हक के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। NSUI के इस अनोखे विरोध ने विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार का ध्यान इस गंभीर मामले की ओर खींचा है। अब देखना है कि प्रशासन इन आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है।

यह भी पढ़ें: मुआवजा और भूमि अधिग्रहण के बिना सीमांकन के विरोध में ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, प्रशासन को लौटना पड़ा

Share This Article
Leave a Comment