RRB RPF Constable Recruitment Exam: ग्वालियर के ग्रामीण बिजौली थाना क्षेत्र के रतिपुरा गांव में स्थित एक निजी कॉलेज बीबीएम में रेलवे रिक्वायरमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा RPF आरक्षक भर्ती परीक्षा गुरुवार को आयोजित की गई थी, जिसमें काफी सारे परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे परीक्षा को दो पालियों में किया गया ,जब दूसरी पाली की परीक्षा शुरू हुई तो अभ्यर्थियों के द्वारा एग्जाम दिया जा रहा था।
उसी दौरान वहां ट्रैकिंग के लिए पहुंची फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम को दो छात्र नकल करते हुए मिले, जिनकी तलाशी लेने पर नकल करने की पर्चियां मिली इसके बाद फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम द्वारा इन्हें जप्त कर लिया गया, नकल कर रहे दोनों छात्रों से टीम द्वारा पूछताछ करने पर दोनों छात्रों ने अपने नाम आकाश कटारा और विष्णु सिंह बताया, जोकि आगरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
RRB RPF Constable Recruitment Exam
अभ्यर्थियों से पूछताथ के दौरान CCTV कैमरे चैक किए गए. फुटेज में केंद्र पर कार्यरत नेटवर्क एडमिन नरेंद्र राठौर अभ्यर्थियों को कुछ देते हुए दिखाई दिया था, इसी के आधार पर पता चला कि नरेंद्र राठौर द्वारा उन्हें नकल की पर्चियां उपलब्ध कराई गई थी।
आरोपी कर्मचारी के इस नकल के मामले में शामिल पाए जाने के बाद केंद्राध्यक्ष और फ्लाइंग स्क्वॉड टीम द्वारा दोनों आरोपी अभ्यार्थियों और नेटवर्क एडमिन को पुलिस से शिकायत कर उनके हवाले कर दिया. वहीं, पुलिस ने तीनों आरोपियो को गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ परीक्षा अधिनियम 1982 के सेक्शन 3 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Also Read- महिलाओं को मिलेगा ‘महिला समृद्धि योजना’ का लाभ, इस दिन खाते में आ सकते हैं पैसे, जानें कौन – कौन ले सकते हैं लाभ