Removal of Encroachment from Government Land:–बतौली- अंबिकापुर: सरगुजा जिले के बतौली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कुनकुरी कला के सरपंच एवं ग्रामीण द्वारा शासकीय भूमि की अतिक्रमण हटाने के लिए तहसीलदार को दिया आवेदन उपरोक्त विषय के लेख कर निवेदन है कि श्रीमती सीता मिश्रा, पति हरकनाथ मिश्रा, सुधा मिश्रा,पति बिहारी मिश्रा, दुर्गा मिश्रा,पति नरेंद्र मिश्रा के द्वारा अतिक्रमण के संबंध में दिनांक 22/5/2025 को अतिक्रमण हटाने संबंधित आवेदन प्रस्तुत दिया गया था।


Removal of Encroachment from Government Land आज तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया
इसके बाद दिनांक 24/5/2025 को सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर मांगरी में की आवेदन दिया गया था किंतु आज दिनांक तक आवेदक द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया गया! उक्त शासकीय भूमि दर निर्माण कार्य सतत जारी है और मकान बनकर ढलाई स्तर तक आ गया है ग्रामीण का आरोप है कि उक्त निर्माण कार्य जारी होने से ऐसा प्रतीत होता है की राजस्व विभाग के मिली भगत से निर्माण कार्य हो रहा है।



पंचायत के शासकीय भूमि का सीमांकन करा कर 7 दिवस के अंदर अतिक्रमण मुक्त कराने ज्ञापन दिया गया प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर हम ग्रामवासी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे!उसे दौरान कोई अप्रिय स्थिति निर्मित होती है तो इसका पूरा जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी भारी मात्रा में ग्रामीण पहुंचकर तहसील बतौली में मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- 2025 की स्थानांतरण नीति में शिक्षकों के ट्रांसफर पर ब्रेक, युक्तियुक्तकरण के कारण नहीं होंगे तबादले








