Recruitment of Ophthalmic Assistant Officer:– अंबिकापुर: सरगुजा संभाग में नेत्र सहायक अधिकारी (तृतीय वर्ग कर्मचारीयों) की भर्ती कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा (छ.ग.) के माध्यम से आदेशित करने बावत् आदेवन पत्र, हमारा सरगुजा संभाग आदिवासी ग्रामीण अंचल है अनुसूचित पदों पर बैकलॉक होने की वजह से ST उम्मीदवारों को विशेष अनुबंध पत्र (तत्काल भर्ती करने ) 2015 से 2017 में बाण्ड भरा कर ट्रेनिंग कराया गया था। एवं वर्तमान तक भर्ती प्रक्रिया 17-03-2022 से जारी विज्ञापन भर्ती प्रक्रिया आज तक में लंबित चल रही है।
इस भर्ती प्रक्रिया में 50 प्रतिशत कार्य हो चुका था, विशेष कनिष्ठ कर्मचारी बोर्ड भर्ती (तृतीय वर्ग कर्मचारियों) के तहत् तथापि इस भर्ती में अन्य संभाग के उम्मीदवारों के लिए उच्च न्यायालय द्वारा फर्म भरने की अनुमति प्रदान की गयी। बस्तर संभाग में इसी भर्ती प्रक्रिया में भर्ती हो गयी, पूरे 3 साल हो गया हैं । एवं सरगुजा संभाग में भर्ती प्रक्रिया रूमी हुई हैं।


Recruitment of Ophthalmic Assistant Officer
तथापि विनम्र निवेदन 10 सालो में नेत्र सहायक अधिकारी भर्ती की कोई विज्ञापन हमारें छत्तीयगढ़ में नहीं जारी किया गया था। चूंकि कनिष्ठ बोर्ड द्वारा वह भर्ती 17-03-2022 को जारी विज्ञापन में जिससे 50 कार्य हो गया है उसी भर्ती प्रक्रिया में कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाऐं सरगुजा द्वारा अन्य संभाग के उम्मीदवारों के लिए 15 दिवस का पोर्टल खोल कर ।

भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द कराएँ। ताकि उसी भर्ती प्रक्रिया 17-03-2022 के विज्ञापन में जो उम्मीदवार आवेदन दिये है, उनमें से अधिकांश उम्मीदवारों की उम्र सीमा आज दिनांक 40-45 या उससे अधिक हो रहा है । तथापि इन उम्मीदवारों की उम्र सीमा भर्ती 17-03-2022 अभियान के विलम्बता के वजह से ज्यादा हो गयी है जिससे हम सब उम्मीदवार जिनकी उम्र सीमा अन्य विज्ञापन जारी होने पर पात्र नहीं हो सकते अतः हमारे उज्जवल भविष्य के साथ अन्याय होगा ।

अतः माननीय महोदय जी से निवेदन है कि 2022 नेत्र सहायक अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया प्रतिशत के आधार पर निर्धारित किया गया था परंतु अब जो है व्यापम के द्वारा निर्धारित किया गया है जबकि इस प्रकार के एक ही पद की भर्ती के लिए बार-बार नियम परिवर्तन होने से बेरोजगार अनुसूचित जनजाति नेत्र सहायक मानसिक रूप से बाधित हो रहे हैं छत्तीसगढ़ पूरे संभाग में संयुक्त संचालक द्वारा ही नेत्र सहायकों की भर्ती प्रक्रिया हो रही है
ऐसे में सरगुजा संभाग के बेरोजगारों के साथ असमानता हो रहा है समानता के अधिकार के तहत सरगुजा संभाग में भी संयुक्त संचालक के द्वारा भर्ती प्रक्रिया कराया जाए ।
यह भी पढ़ें- ग्राम मड़ई के ‘यादव होटल’ में आत्मनिर्भरता और संस्कृति का मधुर अनुभव — रामविचार नेताम








