रतनपुर में अपनी बहन से छेड़छाड़ करने वाले युवक को भाई ने खूब पिलाई शराब, फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार : Ratnapur Murdered News

Uday Diwakar
3 Min Read

Ratnapur Murdered News : रतनपुर :छत्तीसगढ़ की तालाबों की नगरी कहे जाने वाले रतनपुर में एक खतरनाक मर्डर की घटना सामने आई है इसमें बिलासपुर जिले के रतनपुर में एक भाई ने उसकी बहन से छेड़खानी करने वाले युवक को मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद उसके लाश को जल भी दिया यह घटना को इस प्रकार से अंजाम दिया गया सबसे पहले तो उसने उसे युवक को बहुत ज्यादा शराब पिलाई उसके बाद उसको झाड़ियां में ले जाकर उसको मार डाला और उसकी लाश को सबूत मिटाने के चक्कर में जल भी दिया और वह वहां से फरार हो गया।

बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत सांधीपारा पहाड़ी के नीचे 28 फरवरी को एक युवक की जली हुई लाश मिली थी। जांच करने पर पता चला कि ये सूरज खैरवार की लाश है, जो सांधीपारा का ही रहने वाला है। इसपर रतनपुर पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाई पूछताछ शुरु की। इसमें पता चला कि मृतक को आखिरी बार गांव के कोन्दा उर्फ ओमप्रकाश के साथ देखा गया था। इसपर पुलिस ने उसके घर में दबीश दी तो वह फरार मिला।

Ratnapur Murdered News युवक को भाई ने खूब पिलाई शराब फिर कर दी हत्या

उसके बाद जब पुलिस ओमप्रकाश को खोजने लगे तो ओमप्रकाश घर से तो भाग ही चुका था और 4 मार्च को पुलिस को एक सूचना मिली मुखबिर से और उसने बताया कि ओम प्रकाश वरघर मैं आया है उसके बाद पुलिस वहां पहुंची और उसे हिरासत में लिया और उससे पूछताछ करने लगी उसके बाद ओमप्रकाश ने अपना किया हुआ कांड को स्वीकार किया।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

और पुलिस उसे पर कार्रवाई की और पुलिस ने जब पूछताछ की मृतक सूरज खरवार के बारे में तो ओमप्रकाश ने बताया कि छोटी बहन के साथ छेड़खानी कर रहा था और मैं इस हरकत से परेशान हो चुका था इसी वजह से मैं उसे युवक की हत्या कर दिया और उसको शराब पिलाया और झाड़ी साइड ले जाकर तंगी से हमला करके मार डाला और उसको जला भी दिया ऐसा ओमप्रकाश ने बताया उसके बाद पुलिस इस पर कड़ी कार्रवाई की और गिरफ्तार करके कड़ी सजा दे रही है।

Also Read- टमाटर पैदावार बनी किसानों के लिए मुसीबत, खेतों में ही सड़ रही फसल, बाजार में बिक रहे 1-2 रुपये किलो

Share This Article
Leave a Comment