शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया : Raped and Abortion

Uday Diwakar
1 Min Read

Raped and Abortion: बलरामपुर: बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का वादा कर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने 25 मई 2025 को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम रामचंद्रपुर निवासी मुकेश सिंह (22 वर्ष), पिता राजेंद्र सिंह, से उसकी जान-पहचान थी। मुकेश अक्सर उसके गांव आता-जाता था। पीड़िता के अनुसार, जनवरी 2021 से आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

image 350

Raped and Abortion

साल 2023 में जब युवती गर्भवती हो गई, तब आरोपी ने फिर से शादी का झांसा देकर उसे दवा खिलाई और गर्भपात करवा दिया। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस पूरी घटना से युवती मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत परेशान हो गई थी।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- किराने की दुकान में बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के इलाज, दवाइयों के साथ इलाज जारी

Share This Article
Leave a Comment