रामगढ़ महोत्सव 2025: ऐतिहासिक परंपरा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दो दिवसीय आयोजन आज से शुरू : Ramgarh Mahotsav 2025 Start

Uday Diwakar
2 Min Read

Ramgarh Mahotsav 2025 Start: अंबिकापुर:अम्बिकापुर के रामगढ़ क्षेत्र में इस साल भी रामगढ़ महोत्सव का भव्य आयोजन 11 और 12 जून 2025 को किया जा रहा है। यह महोत्सव आषाढ़ महीने के पहले दिन शुरू होता है और अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है।

image 271

Ramgarh Mahotsav 2025 Start महोत्सव का इतिहास

रामगढ़ महोत्सव की शुरुआत 1972-73 में जिला प्रशासन ने की थी। तब से यह हर साल आषाढ़ के पहले दिन मनाया जाता है। इसका मकसद रामगढ़ की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता को लोगों तक पहुंचाना है। यह महोत्सव रामगढ़, उदयपुर विकासखंड, अम्बिकापुर में 11 और 12 जून को दो दिन चलेगा।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur
image 275

महोत्सव में रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें स्कूलों की प्रस्तुतियां, राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, कवि सम्मेलन, शास्त्रीय नृत्य और संगीत शामिल हैं। साथ ही, रामगढ़ की नाट्यशाला में भी खास कार्यक्रम होंगे, जहां स्थानीय और बाहरी कलाकार अपनी कला दिखाएंगे।’

image 273

जिला प्रशासन और पुरातत्व संघ ने महोत्सव की तैयारी के लिए कई बैठकें की हैं। सुरक्षा और कार्यक्रमों की व्यवस्था को लेकर खास ध्यान दिया गया है ताकि महोत्सव सफल रहे। रामगढ़ महोत्सव न सिर्फ इस क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को मजबूत करता है, बल्कि यह स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। यह आयोजन नई पीढ़ी तक इस धरोहर को पहुंचाने का जरिया है।

यह भी पढ़ें- असफल छात्रों के लिए राहत: छत्तीसगढ़ बोर्ड जुलाई में आयोजित करेगा दूसरी बोर्ड परीक्षा

Share This Article
Leave a Comment