राजशेखर पैरी बने टाइटन्स स्पेस इंडस्ट्रीज के पहले मिशन के लिए भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री, जो छत्तीसगढ़ से हैं : Rajasekhar Parry Became the First Indian-Origin Astronaut

Uday Diwakar
2 Min Read

Rajasekhar Parry Became the First Indian-Origin Astronaut : गौरेला पेंड्रा मरवाही : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रहने वाले राजशेखर पैरी को टाइटन्स स्पेस इंडस्ट्रीज ने अपने पहले अंतरिक्ष मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना है। राजशेखर भारतीय मूल के हैं और वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम में रहते हैं। वे “ऑर्बिटालॉकर” कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर (इंजीनियरिंग) के पद पर काम कर रहे हैं।

image 110

Rajasekhar Parry Became the First Indian-Origin Astronaut

राजशेखर का जन्म बिलासपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अपने गांव में की। कक्षा 5वीं से 10वीं तक की पढ़ाई उन्होंने ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, पेंड्रा रोड से पूरी की। इसके बाद वे 11वीं-12वीं की पढ़ाई के लिए हैदराबाद चले गए और वहीं से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी पूरी की। बाद में, उन्होंने भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में काम किया और फिर आगे की पढ़ाई के लिए यूके चले गए, जहां उन्होंने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता ली।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

टाइटन्स स्पेस इंडस्ट्रीज के अंतरिक्ष मिशन के लिए चयनित होने से पहले, राजशेखर ने कई तरह के प्रशिक्षण लिए। इसमें अंतरिक्ष जैसे माहौल में रहना, वैज्ञानिक प्रयोग करना और कठिन परिस्थितियों का सामना करना शामिल था। सभी जरूरी योग्यताएं पूरी करने के बाद उन्हें इस मिशन के लिए चयनित किया गया।

image 111

अब राजशेखर अंतरिक्ष में वैज्ञानिक प्रयोग और रिसर्च का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने कहा कि उनका चयन देश के युवाओं के लिए प्रेरणा देने वाला है। राजशेखर की सफलता निजी क्षेत्र की अंतरिक्ष यात्राओं में भारतीय युवाओं के योगदान को भी दर्शाती है।

Read Also- जशपुर पुलिस ने 45 लाख की जमीन ठगी मामले में चार भू-माफियाओं को किया गिरफ्तार

Share This Article
Leave a Comment