रायपुर न्यूड पार्टी कांड: 7 आरोपी गिरफ्तार, सूरजपुर स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी भी शामिल : Raipur nude party scandal 1 Surajpur health department employee

Uday Diwakar
2 Min Read

Raipur nude party scandal 1 Surajpur health department employee: सूरजपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चर्चित न्यूड पार्टी कांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात यह रही कि पकड़े गए आरोपियों में से एक, जेम्स बेक, बैकुंठपुर का निवासी है और वर्तमान में वह सूरजपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विभिन्न क्लब और आयोजन स्थलों से जुड़े रहे हैं, और सोशल मीडिया के जरिए इस पार्टी का प्रचार-प्रसार किया गया था।

image 254

Raipur nude party scandal 1 Surajpur health department employee

पार्टी के वायरल पोस्टर्स के चलते विवाद खड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर इन सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। जांच में यह भी सामने आया कि पार्टी में शामिल होने के लिए लोगों से मोटी रकम वसूली जा रही थी। पूरा मामला सामने आने के बाद न सिर्फ राजनीतिक, बल्कि प्रशासनिक हलकों में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इन आरोपियों के खातों और डिजिटल गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की गिरफ्तारी से सरकारी व्यवस्था की गरिमा को ठेस पहुंची है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और साइबर टीम इस रैकेट से जुड़े बाकी नामों की भी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन सेवा कार्यक्रमों के साथ मनाया गया

Share This Article
Leave a Comment