अंबिकापुर में नकली पनीर फैक्ट्री पर छापा, 150 किलो जब्त, सागर डेयरी सील : Raid on Fake Cheese Factory in Ambikapur

Uday Diwakar
2 Min Read

Raid on Fake Cheese Factory in Ambikapur: सरगुजा : अंबिकापुर के बिशुनपुर खुर्द इलाके में स्थित सागर डेयरी पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने शुक्रवार देर शाम छापेमारी की। यह कार्रवाई नकली पनीर बनाए जाने की शिकायत पर की गई थी। छापेमारी के दौरान 150 किलोग्राम नकली पनीर जब्त किया गया और पनीर बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री भी बरामद हुई। इसके साथ ही, फर्म का रजिस्ट्रेशन एक्सपायर होने के कारण डेयरी को सील कर दिया गया।

image 106

Raid on Fake Cheese Factory in Ambikapur जांच और कार्रवाई के विवरण:

  • सागर डेयरी शाहिद नामक व्यक्ति के नाम से रजिस्टर्ड थी।
  • निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा था और साफ-सफाई की स्थिति भी खराब थी।
  • मौके पर मौजूद मोहित कुमार नामक कर्मचारी से पूछताछ की गई।
  • गांधीनगर पुलिस ने भी इस कार्रवाई में सहयोग किया।


- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur
image 105

शहर में पहले भी नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हो चुका है। इसके अलावा, अन्य खाद्य पदार्थों में भी मिलावट की घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें – बिलासपुर में शिक्षक के खाते से लाखों की ठगी, मोबाइल लिंक के जरिए साइबर अपराधियों का कारनामा

Share This Article
Leave a Comment