Public Hooliganism in Korba Palm Mall: कोरबा: कोरबा के पाम मॉल के समीप सार्वजनिक स्थान पर दबंगई का मामला उजागर हुआ है, जिसमें वाहन को रास्ता न देने की छोटी सी बात पर कुछ युवकों ने दो भाइयों को सड़क पर ही बुरी तरह पीट डाला। यह घटना तब घटी जब दोनों भाई अवकाश में घर लौटे थे और मॉल के पास से गुजर रहे थे।
Public Hooliganism in Korba Palm Mall
रास्ता न देने को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि हमलावरों ने दोनों भाइयों पर घूंसे-लात और थप्पड़ों की बौछार कर दी। यह झगड़ा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
मारपीट में एक भाई की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें-बलरामपुर धान खरीदी केन्द्र प्रभारी, प्रभारी प्रबंधक द्वारा -26 बोरी धान जबरदस्ती ले लेने के संबंध में