Press Conference of BJP MLA Prabodh Minj on Economic Blockade of Congress: अम्बिकापुर :भाजपा विधायक प्रबोध मिंज ने कांग्रेस सरकार पर आर्थिक नाकाबंदी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने राजनीतिक विरोधियों, खासकर भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ विकास कार्यों में पैसा रोककर बाधाएं खड़ी कर रही है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों और विकास योजनाओं को काफी नुकसान हो रहा है।
Press Conference of BJP MLA Prabodh Minj on Economic Blockade of Congress
प्रबोध मिंज ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कई योजनाओं के लिए मिलने वाले बजट को जानबूझकर रोका हुआ है। इसका सीधा असर गरीबों, किसानों और युवाओं पर पड़ रहा है। रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं और जरूरी सेवाएं भी समय पर नहीं मिल पा रही हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस की ये नीतियां लोकतंत्र के खिलाफ हैं।
भाजपा विधायक ने कांग्रेस से मांग की है कि वह विकास कार्यों के लिए पैसे तुरंत जारी करे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने ऐसा नहीं किया, तो भाजपा सड़कों पर बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के हक के लिए आवाज उठाती रहेगी और कांग्रेस की गलत नीतियों को जनता के सामने लाएगी।
प्रेस कांफ्रेंस में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे, जिन्होंने विधायक के विरोध का समर्थन किया। प्रबोध मिंज ने सभी से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से ही अपनी मांगों को रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि संघर्ष लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन इसे शांति से ही करना चाहिए।

पुत्र मोह में भूपेश ने पूरी कांग्रेस को झोंका
भूपेश के बेटे कांग्रेस के कौन से पद पर है जो कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है
भ्रष्टाचारियों को बचाने प्रदेश की जनता को परेशान किया जा रहा है इसे कहते हैं चोरी ऊपर से
सीना जोरी
भाजपा ने पत्रकार वार्ता में किया कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश
जारी किए, कोयला आबंटन और पेड़ों की कटाई के भूपेश बघेल सरकार के कई दस्तावेज
भूपेश बघेल झूठ की फैक्ट्री, कोयला आबंटन के लिए कई पत्र लिखे, परमिशन दिलवाई
रायपुर। श्री …ने आज भाजपा कार्यालय आहूत संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए…ने कहा कि कांग्रेस बताएं कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल कांग्रेस के किस पद पर है जिस व्यक्ति का कांग्रेस में कोई पद नहीं उसे व्यक्ति के लिए पूरी कांग्रेस प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है इसका साफ मतलब है भूपेश बघेल ने पूरी कांग्रेस को पुत्र मोह में झोंक दिया है।
…ने कहा हमने पहले भी बड़े-बड़े ऐसे उदाहरण देखें हैं जिसमें लोगों ने पुत्र मोह में खुद को भी बर्बाद किया और अपने पूरे समाज को भी बर्बाद किया भूपेश बघेल इस दिशा में काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भूपेश बघेल और कांग्रेस भष्टाचारियों को बचाने पूरे प्रदेश की जनता को परेशान कर रही है और साथ ही उनका आर्थिक रूप से नुकसान भी करने जा रही है जो की प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।
कोल ब्लॉक आबंटन को लेकर कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। भाजपा ने पत्रकार वार्ता में तथ्यों एवं दस्तावेज प्रेजेंटेशन के माध्यम से कांग्रेस के झूठ को एक श्री ….ने कहा कि 31 मार्च 2021 को ओपन कास्ट खारे पेलमा सेक्टर-2, मांड-रायगढ़ कोल्फील्ड के लिए हुआ समझौता भी सबके सामने है। इसी क्रम में 19 अप्रैल 2022 को भूपेश बघेल जी के मुख्यमंत्री रहते ही कांग्रेस सरकार द्वारा वन स्वीकृति स्टेज-1 और 23 जनवरी 2023 को वन स्वीकृति स्टेज-2 के लिए सिफारिशा भेजी गई।
श्री …ने कहा कि महाजेको कोल फील्ड की स्वीकृति में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संलिप्तता को लेकर तब अनेक अखबारों ने समाचार भी प्रकाशित किए थे। 25 मार्च 2022 को भूपेश सरकार ने राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार के रहते राजस्थान को कोल माईस का आबंटन किया था।

भाजपा ने कांग्रेस से सवाल किया कि:-
क्या वह मनमोहन सिंह सरकार के समय हुए निर्णयों के लिए आज माफी मांगेंगे?
क्या भूपेश बघेल यह घोषणा करेंगे कि अब कांग्रेस कभी बिजली का उपयोग नहीं करेगी, क्योंकि स्वयं यह कह चुके हैं कि विरोध करने वाले अपने घर की बिजली बंद कर दें।
क्या कांग्रेस हर अपराधी के पक्ष में ऐसे ही खड़ी होगी, जैसे आज पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे के लिए हुई है?
श्री….ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रही तब राजस्थान के तत्कालीन मंत्री बी.डी. कल्ला ने भूपेश बघेल को पत्र लिखा और राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखे कोल ब्लॉक आबंटन के लिए। जिसे छत्तीसगढ़ और देश की जनता ने देखा है।
पत्रकार वार्ता में … मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-राष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार किया, पीएम ने स्वास्थ्य की कामना की