दुर्गा नवमी पर्व की तैयारी, सूरजपुर में शांति समिति बैठक आयोजित, सुरक्षा के दिए गए निर्देश : Preparations for Durga Navami festival peace committee meeting held in Surajpur

Uday Diwakar
3 Min Read

Preparations for Durga Navami festival peace committee meeting held in Surajpur: सूरजपुर : दुर्गा नवमी पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर सोमवार से शुरू हो रहे पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर सहित अन्य स्थानों के दुर्गा पूजा समिति के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

image 288

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Preparations for Durga Navami festival peace committee meeting held in Surajpur

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष मानती योगेंद्र सिंह, एसडीएम ललिता भगत, एसडीओपी अनूप कुमार एक्का, तहसीलदार चंद्रशिला जायसवाल और थाना प्रभारी अमित कौशिक ने उपस्थित समिति सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्गा नवमी पर्व के दौरान लगाए जाने वाले पंडालों को पूरी तरह सुरक्षित रखना आवश्यक है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

अधिकारियों ने कहा कि पंडालों में लगाए गए विद्युतीय झालरों और लाइटिंग की विशेष जांच कराई जाए। यदि कहीं कट दिखाई दे तो तुरंत टैपिंग करें, अन्यथा करंट लगने का खतरा बढ़ सकता है। पंडालों में आग लगने की आशंका से बचाव हेतु प्लास्टिक जैसी ज्वलनशील वस्तुओं का उपयोग न करने की सलाह दी गई। इसके स्थान पर समितियों से अधिक से अधिक सूती कपड़ों का उपयोग करने को कहा गया।

साथ ही पंडालों के पास पर्याप्त मात्रा में पानी और रेत की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाए। ताकि आकस्मिक स्थिति में आग पर तुरंत काबू पाया जा सके। समिति के सदस्यों को यह भी सुझाव दिया गया कि पंडाल की सुरक्षा के लिए रात्रि पहरा सुनिश्चित करें और सदस्य अंदर ही रुकें।

बैठक में भीड़ प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया गया। निर्देश दिए गए कि पंडालों में प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग द्वार बनाए जाएं, जिससे भीड़ होने की स्थिति में अफरा-तफरी न मचे। नौ दिनों तक चलने वाले दुर्गा नवमी उत्सव के दौरान नगर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी।

अधिकारियों ने कहा कि सभी समितियां मिलकर इस पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफल बनाने में सहयोग करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान किसी भी असामाजिक गतिविधि या सुरक्षा में चूक को सख्ती से लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर अस्पताल मामले में नया मोड़, नर्सों के निलंबन पर संघ ने की निरस्त करने की मांग

Share This Article
Leave a Comment