चुनाव ड्यूटी में दारू पीकर पहुंचा था प्रधान पाठक, कलेक्टर ने किया निलंबित : Pradhan Pathak arrived for Election Duty Drinking Alcohol

Uday Diwakar
1 Min Read

Pradhan Pathak arrived for Election Duty Drinking Alcohol : बालोद :  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में चुनाव नगर पालिका चुनाव 2025 में ड्यूटी में शराब पीकर पहुंचे प्रधान पाठक को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने शासकीय बालक आश्रम, बगदाई के प्रधान पाठक रविन्द्र कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबित अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खंड गुरूर में रहेगा।

Pradhan Pathak arrived for Election Duty Drinking Alcohol

जानकारी के अनुसार, रविन्द्र साहू की ड्यूटी नगर पंचायत गुरूर के मतदान केंद्र क्रमांक 13 में मतदान अधिकारी 01 के रूप में निर्धारित थी. लेकिन 10 फरवरी 2025 को मतदान सामग्री वितरण के समय वे शराब के नशे में पाए गए। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा चिकित्सा प्रतिवेदन सहित प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके आधार पर निर्वाचन कार्य में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उन्हें सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के तहत निलंबित किया गया है।

Read Also- सरकार की शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! शासकीय विद्यालय में शौचालय न होने से छात्राओं को हो रही भारी परेशानी

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Share This Article
Leave a Comment