ट्रेंडिंग स्टोरीज

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों को मिला NQAS सर्टिफिकेशन, स्वास्थ्य सेवाओं में नई उपलब्धि : PHC Bariyon got NQAS Certification

PHC Bariyon got NQAS Certification

PHC Bariyon got NQAS Certification: बरियों –बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। इस केंद्र ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) में 86.39% अंक अर्जित कर NQAS सर्टिफिकेशन हासिल किया है, जिससे पूरे इलाके में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

image 276

PHC Bariyon got NQAS Certification क्या है NQAS सर्टिफिकेशन?

NQAS (National Quality Assurance Standards) भारत सरकार द्वारा निर्धारित वे मानक हैं, जिनके आधार पर स्वास्थ्य संस्थानों की सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाता है। इसमें अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं, मरीजों की संतुष्टि, स्वच्छता, दस्तावेज प्रबंधन और अन्य सुविधाओं की गहन जांच होती है। इस प्रमाणन के लिए अस्पताल को सभी निर्धारित मानकों में कम से कम 70% अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है।

बरियों पीएचसी की सफलता का आधार

पीएचसी बरियों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश साहू ने बताया कि यह उपलब्धि सभी अधिकारियों और स्टाफ के समर्पण, मेहनत और टीम वर्क का परिणाम है। सभी ने मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों की देखभाल, स्वच्छता और रिकॉर्ड की सुव्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया, जिसका प्रतिफल यह सम्मान है। NQAS सर्टिफिकेशन प्राप्त होने के बाद स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में उत्साह है। इस उपलब्धि से न केवल अस्पताल की प्रतिष्ठा बढ़ी है, बल्कि मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है।

अस्पताल को केंद्र सरकार की ओर से प्रमाण पत्र और प्रोत्साहन राशि मिलती है, जिसमें 25% राशि कर्मचारियों के लिए और 75% राशि अस्पताल के विकास के लिए होती है। इससे अस्पताल की सुविधाओं में सुधार होता है और स्टाफ का मनोबल भी बढ़ता है। मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों की यह उपलब्धि पूरे बलरामपुर जिले के लिए गर्व का विषय है। इससे अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे गुणवत्ता मानकों को अपनाकर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाएं।

यह भी पढ़ें- वाड्रफनगर चौक में चाय पर चर्चा, सेवा के साथ अपनापन

Advertisement

ताजा खबरें