पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक , विद्रोहियों ने 21 यात्रियों समेत 4 जवानों को उतारा मौत के घाट, मारे गए 33 लड़ाके : Pakistan Train Hijacked

Uday Diwakar
2 Min Read

Pakistan Train Hijacked : पाकिस्तान में हाल ही में ट्रेन हाईजैक का मामला हुआ है और यहां पर अत्यंत शर्मनाक घटना को अंजाम दिया जा रहा है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने एक ट्रेन पर कब्जा कर बंधक बनाए गए 21 यात्रियों और अर्धसैनिक बलों के चार जवानों की हत्या कर दी। सेना के एक जनरल ने बुधवार को यह जानकारी दी। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर मौजूद सभी 33 विद्रोहियों को मार गिराया।

image 173

Pakistan Train Hijacked पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक

लेफ्टिनेंट जनरल शरीफ ने कहा, ‘‘सशस्त्र बलों ने सभी आतंकवादियों को मार गिराया और सभी यात्रियों को सुरक्षित छुड़ाकर आज (बुधवार) शाम को अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ट्रेन पर हमला करके विद्रोहियों ने 21 यात्रियों को मार डाला। उन्होंने बताया कि इस घटना में अर्धसैनिक बल के चार जवान भी मारे गए। अहमद शरीफ ने कहा, सेना ने सभी 33 आतंकवादियों को मार गिराया और बंधकों को छुड़ाया।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 174

अधिकारियों ने बताया कि नौ डिब्बों में लगभग 400 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी विद्रोहियों ने विस्फोटकों का इस्तेमाल कर ट्रेन को बेपटरी कर दिया और उस पर कब्जा कर लिया। ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ (बीएलए) ने मंगलवार को इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Also Read- विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह , होली के रंग में एक हुए पक्ष-विपक्ष के नेता, सभी माननीय सदस्यों ने आपसी भाईचारे और उमंग के रंगों में रंग गए

Share This Article
Leave a Comment