‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट, पुंछ में गोलीबारी से 15 नागरिकों की मौत, गृह मंत्री की हाई लेवल मीटिंग, आज सर्वदलीय बैठक : Pakistan is in Panic After ‘Operation Sindoor’

Uday Diwakar
3 Min Read

Pakistan is in Panic After ‘Operation Sindoor’: भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने बौखलाहट में जम्मू-कश्मीर के पुंछ और तंगधार सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू कर दी। मंगलवार रात से शुरू हुई इस अंधाधुंध फायरिंग में अब तक 15 निर्दोष नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 43 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

image 7

Pakistan is in Panic After ‘Operation Sindoor’ गोलाबारी के मुख्य बिंदु:

पाकिस्तान की सेना ने पुंछ जिले के बालाकोट, मेंढर, मनकोट, कृष्णा घाटी, गुलपुर, केरनी और जिला मुख्यालय समेत कई इलाकों को निशाना बनाया। गोलाबारी के दौरान एक गुरुद्वारे को भी निशाना बनाया गया, जिससे 5 सिख नागरिकों की भी मौत हो गई। बारामूला जिले के उरी सेक्टर में भी सीमा पार से फायरिंग में 10 लोग घायल हुए, जिनमें 5 नाबालिग बच्चे शामिल हैं। कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में गोलाबारी से कई घरों में आग लग गई और राजौरी में भी तीन लोग घायल हुए। पुंछ बस स्टैंड भी गोलाबारी की चपेट में आ गया, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 8

गृह मंत्री अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई। इसमें पाकिस्तान और नेपाल से सटे सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल शामिल हुए। गृह मंत्री ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है, जिसमें हालात की समीक्षा की जा रही है। इसके अलावा आज सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है ताकि एकजुट होकर हालात का सामना किया जा सके।

image 9

सीमावर्ती क्षेत्रों में दहशत और पलायन:

गोलाबारी के चलते सीमावर्ती गांवों के लोगों में भारी दहशत है। लोग भूमिगत बंकरों में शरण लेने या सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन को मजबूर हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

भारतीय सेना का जवाब:

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। जवाबी कार्रवाई में दुश्मन की कई चौकियों को नष्ट किया गया और उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया गया है। सीमा पर अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग जारी है

प्रशासनिक कदम:

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों के सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- गांव के चौकीदार ने ही ली मासूम की जान, रामानुजनगर के बांसबाड़ी जंगल में मिली बालिका की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

Share This Article
Leave a Comment