घर लौटने के लिए लगा रहा गुहार, सरगुजा का पहाड़ी कोरवा परिवार, छह माह से त्रिपुरा में बंधुआ मजदूरी करने को मजबूर : Pahadi Korwa Family of Sarguja

Uday Diwakar
1 Min Read

Pahadi Korwa Family of Sarguja: अंबिकापुर: सरगुजा, जिले के पहाड़ी कोरवा समुदाय का एक दंपति अपने बच्चे के साथ त्रिपुरा में फंस गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें ईंट भट्टे में अच्छी मेहनताना पर काम दिलाने के नाम पर ले जाया गया था, लेकिन वहां जबरन मजदूरी करवाई जा रही है। 

दरअसल मामला सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम देवगढ़ के पास राजाआटा के रहने वाले पहाड़ी कोरवा परिवार को मानव तस्करी का शिकार बनाया गया। परिवार बीते छह माह से त्रिपुरा के ईंट भट्टे में काम करने को मजबूर है। आरोप है कि भट्ठा संचालक उनके साथ मारपीट करता है और जबरन काम करवाता है। 

image 415

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Pahadi Korwa Family of Sarguja घर लौटने की गुहार

परिवार ने शासन-प्रशासन से घर लौटने की गुहार लगाई है। इस मामले की जानकारी सरगुजा एसपी योगेश कुमार पटेल को दी गई है। वहीं, सीतापुर थाना प्रभारी ने बताया कि गांव के एक शिक्षक ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पंचायत सचिवों का होगा नियमितीकरण, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक ने इनका समर्थन किया

Share This Article
Leave a Comment