एसएससी, बैंकिंग, रेलवे सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग का मौका, 10 जून तक आवेदन आमंत्रित : Opportunity for Free Coaching

Uday Diwakar
2 Min Read

Opportunity for Free Coaching: बिलासपुर : राजीव युवा उत्थान योजना के तहत सत्र 2024-25 के द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जून 2024 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी www.bilaspur.gov.in से प्राप्त की जा सकती हैं।

image 33

Opportunity for Free Coaching

इस प्रशिक्षण केंद्र में एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, छत्तीसगढ़ व्यापम और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अनुभवी निजी कोचिंग संस्थानों के माध्यम से कराई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना और उनकी रोजगार संभावनाओं को मजबूत करना है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 35

आवेदन करने वाले उम्मीदवार का अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग से होना अनिवार्य है। आवेदन 10 जून 2024 तक संबंधित प्रशिक्षण केंद्र या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों को नि:शुल्क कोचिंग के साथ-साथ अध्ययन सामग्री और अन्य आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

image 34

कोचिंग के प्रमुख लाभ

  • एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, व्यापम आदि परीक्षाओं की समग्र तैयारी।
  • अनुभवी शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री।
  • मॉक टेस्ट, प्रैक्टिस सेट और नियमित मूल्यांकन की सुविधा।

इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए सशक्त बना रही है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- कुसमी-अंबिकापुर मार्ग पर हादसा: वैवाहिक स्थल के पास पिकअप ने मारी टक्कर, दो घायल

Share This Article
Leave a Comment