Operation Sindoor: मोदी सरकार किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध: गृह मंत्री अमित शाह

जग संदेश
3 Min Read

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा जवाब दिया है। केंद्र सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस कार्रवाई में 70 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है, जबकि 60 से अधिक घायल हुए हैं।

Operation Sindoor :सरकार का संकल्प आतंकवाद का जड़ से सफाया

गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा कि मोदी सरकार भारत और उसके नागरिकों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर हमारे निर्दोष भाइयों की निर्मम हत्या का जवाब है। भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सरकार की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा, “जो भारत की आत्मा पर हमला करेगा, उसे कड़ी सजा मिलेगी। भारत आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए सक्षम और संकल्पित है।”

Operation Sindoor: कैसे हुई कार्रवाई?

  • भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर बुधवार तड़के 1:44 बजे नौ आतंकी ठिकानों पर 24 मिसाइल हमले किए।
  • ये ठिकाने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के गढ़ माने जाते थे, जिनमें बहावलपुर, मुरीदके, कोटली, और मुजफ्फराबाद शामिल हैं।
  • सभी भारतीय पायलट सुरक्षित लौट आए। सेना ने बताया कि कोई पाकिस्तानी सैन्य ठिकाना निशाना नहीं बना, सिर्फ आतंकी इन्फ्रास्ट्रक्चर को ही टारगेट किया गया।

प्रधानमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी रहे निगरानी में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने ऑपरेशन की हर गतिविधि पर नजर रखी। सरकार ने बयान में कहा, “हमने संयम और सोच-समझकर लक्ष्य चुने। हमारा मकसद सिर्फ आतंकी ठिकानों को खत्म करना था।”

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

वैश्विक संदेश: आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, “दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए।” भारत ने यह संदेश दिया है कि अब आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा। सरकार और सेना दोनों ने यह दिखा दिया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ा है।

यह भी पढ़ें- भारत का पाकिस्तान और पीओके में बड़ा एक्शन, 9 आतंकी ठिकाने तबाह, 70 से ज्यादा आतंकी ढेर

Share This Article
Leave a Comment