संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा में प्रथम सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू : Online Application Process Started in SGGV

Uday Diwakar
2 Min Read

Online Application Process Started in SGGV: अम्बिकापुर :  संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा (अंबिकापुर, छत्तीसगढ़) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक छात्र-छात्राएं अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

image 451

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Online Application Process Started in SGGV

छत्तीसगढ़ सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट (www.sggcg.in) पर 18 जून 2024 से आवेदन फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध है। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिससे उन्हें यूजर आईडी/पंजीयन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा। इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

image 453

छात्र आवेदन के लिए दो विकल्पों से लॉगिन कर सकते हैं—यूजर आईडी/पंजीयन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से या यूजर आईडी/पंजीयन नंबर के साथ मोबाइल नंबर के जरिए। इस तरह पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होने से छात्रों को आवेदन में आसानी हो रही है।

image 454

अधिक जानकारी, आवेदन की शर्तें और निर्देशों के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sggcg.in पर जाकर विवरण देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में उप अभियंता भर्ती: 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन, परीक्षा 20 जुलाई को

Share This Article
Leave a Comment