Officials inspected the stop dam being constructed at Jokinala in Batauli: सरगुजा:अंबिकापुर। बतौली : सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड अंतर्गत जोकीनाला पर मुक्तिधाम के समीप पूर्व में बने विधायक विकास निधि से 19 लाख की डेम तथा वर्तमान में मनरेगा से बन रहे 19 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन स्टाफ डैम इन दिनों सुर्खियों में है। निर्माण कार्य को लेकर विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे।
खबर प्रकाशित होने के पश्चात संबंधित विभागीय अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मनरेगा अंतर्गत किए जा रहे स्टाफ डैम का निर्माण कार्य पूर्णतः शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं अनुशंसाओं के अनुरूप किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित किसानों ने बताया कि वे बीते लगभग 10 वर्षों से स्टाफ डैम की मांग कर रहे थे। वर्तमान में भाजपा सरकार द्वारा उनकी वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए इस स्टाफ डैम का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में जल संरक्षण एवं कृषि को लाभ मिलेगा।
मौके पर उपस्थित मनरेगा विभाग की कार्यक्रम अधिकारी संतोषी पैंकरा ने जानकारी दी कि इस स्टाफ डैम की स्वीकृति वर्ष 2023 में दी गई थी तथा वर्ष 2024 में निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। लगातार बारिश एवं जल भराव की स्थिति के कारण कार्य में विलंब हुआ, जिसके बाद अब निर्माण कार्य पुनः शुरू किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की मशीन का उपयोग नहीं किया जा रहा है तथा समस्त कार्य मनरेगा के प्रावधानों के अनुसार श्रमिकों से कराया जा रहा है।
Officials inspected the stop dam being constructed at Jokinala in Batauli
निर्माण को लेकर यह भी आरोप लगाए गए थे कि डैम में गेट नहीं लगाए गए हैं। इस संबंध में मौके पर उपस्थित आरईएस के एसडीओ चंद्रभान कुमार द्वारा स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया गया कि गेट मौके पर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुक्तिधाम के पास जल प्रवाह अत्यधिक होने के कारण पूर्व में मिट्टी से बंधा हुआ भाग बह गया था, किंतु डैम का मुख्य इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने यह भी कहा कि उक्त इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण लगभग तीन वर्ष पूर्व ही किया जा चुका था।
स्टाफ डैम की आपसी दूरी को लेकर किए गए दावों को भी भ्रामक बताया गया। वास्तविकता में स्टाफ डैमों के बीच की दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर है, न कि उससे कम, जैसा कि आरोपों में कहा गया था।
अवलोकन में यह स्पष्ट हुआ कि बतौली में निर्माणाधीन स्टाफ डैम कार्य पूरी तरह नियमों, मानकों एवं शासन की गाइडलाइन के अनुरूप किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-डायल 112 (Next Phase) के सफल संचालन हेतु जिला सूरजपुर के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को दिया गया 01 दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण