Nirbhaya-like brutality in Ambikapur: सरगुजा:अंबिकापुर,5 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में 3 अप्रैल को सुबह एक निर्भया जैसी सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। रिंग रोड पर महामाया मंदिर के प्रवेश द्वार के पास फुटपाथ पर एक अधेड़ उम्र की महिला का खून से लथपथ शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसके साथ क्रूर बलात्कार किया गया, प्राइवेट पार्ट में बोतल ठूंस दी गई, सिर पर पत्थर से प्रहार कर हत्या की गई। लगभग 12 पसलियां टूट चुकी थीं, फेफड़े व हृदय फट चुके थे।
सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने शव देखकर हड़कंप मच गया। अंबिकापुर कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड तुरंत पहुंची। शव के आसपास खून बिखरा था, बोतल व पत्थर बरामद हुए। पीड़िता घुमंतू महिला थी, स्थानीय निवासी लेकिन कोई निश्चित ठिकाना नहीं। पुलिस ने POCSO जैसी धाराओं सहित IPC की गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की। आसपास के 20 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसमें संदिग्ध कैद है। एक पुरुष को उसके साथ आखिरी बार देखा गया, उसकी तलाश ।
पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे ‘दिल्ली निर्भया कांड जैसी हैवानियत’ बताया। उन्होंने सरकार पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए दोषी को फांसी देने व फास्ट ट्रैक कोर्ट में त्वरित मुकदमे की मांग की। सिंहदेव ने कहा, “प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं, सत्ता तमाशा देख रही।” कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। महिला कांग्रेस ने 11 मीटर लंबी सफेद साड़ी पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
Nirbhaya-like brutality in Ambikapur
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी को 48 घंटे में पकड़ लिया जाएगा। भारी पुलिस बल तैनात, संदिग्ध के परिजनों से पूछताछ चल रही। शहर में कैंडल मार्च निकले, महिलाएं सड़कों पर उतरीं। स्थानीय संगठनों ने सुरक्षा उपायों पर सवाल उठाए। कलेक्टर ने पीड़िता परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। यह घटना सरगुजा में महिलाओं पर बढ़ते अपराधों की कड़ी याद दिलाती है।
यह भी पढ़ें-खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स अंबिकापुर 2026: छत्तीसगढ़ में मल्लखंभ का लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में चैंपियन बनी टीम








