रायपुर में नाइट क्लब कल्चर पर सख्ती: महिलाओं को अब फ्री एंट्री और ड्रिंक्स नहीं मिलेगी : Night Club Culture in Raipur

Uday Diwakar
2 Min Read

Night Club Culture in Raipur: रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाल ही में क्लबों और बार में महिलाओं को मुफ्त एंट्री और मुफ्त शराब देने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह फैसला महादेव घाट समेत शहर के विभिन्न क्लबों में हाल ही में हुई विवादित घटनाओं के बाद लिया गया है, जिनमें देर रात पार्टी कर रही महिलाओं पर हमला हुआ था।

image 167

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Night Club Culture in Raipur

रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने होटल, बार और क्लब संचालकों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए हैं कि अब किसी भी क्लब या बार में महिलाओं को आकर्षित करने के लिए मुफ्त एंट्री या फ्री ड्रिंक्स नहीं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि नशे की पार्टियों और देर रात तक चलने वाले कार्यक्रमों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सभी क्लब और बार को रात 12 बजे के बाद बंद करने के आदेश भी दिए गए हैं।

image 169

एसएसपी ने यह भी कहा कि क्लबों में आपराधिक रिकॉर्ड वाले या संदिग्ध व्यक्तियों की एंट्री पर रोक लगाई जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले क्लब, होटल या बार संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

image 170

पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई का मकसद शहर में बढ़ती हिंसा, विवाद और नशे की आदत को रोकना है। अब रायपुर के क्लबों में महिलाओं को एंट्री और ड्रिंक के लिए निर्धारित शुल्क देना होगा, मुफ्त ऑफर पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: अंबिकापुर कलेक्टर ने मैनपाट विकासखण्ड में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का किया निरीक्षण

Share This Article
Leave a Comment