Newlywed Bride Brutally Beaten for Dowry : सक्ती :छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा इलाके से एक दुखद खबर आई है। यहां एक नवविवाहिता को उसके पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बहुत मार-पीट किया। उसे इतनी चोटें आईं कि उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। यह घटना शादी के सिर्फ एक महीने बाद हुई, जबकि लड़की के हाथों की मेहंदी का रंग भी अभी फीका नहीं हुआ था।

Newlywed Bride Brutally Beaten for Dowry
जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद से ही पति और उसके परिवार वाले दहेज की मांग कर रहे थे। जब लड़की के घर वाले उनकी मांग पूरी नहीं कर पाए, तो पति ने अपनी पत्नी को मारना शुरू कर दिया। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और वह डभरा के अस्पताल में इलाज करा रही है। सबसे दुखद बात यह है कि इस घटना के बाद भी पति और उसका परिवार बिलकुल बेपरवाह हैं। उन्होंने लड़की को अस्पताल में देखने या उसकी मदद करने की कोई कोशिश नहीं की।

पीड़िता के परिवार ने डभरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। समाजसेवी और आम लोग दहेज प्रथा और महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्दी न्याय दिलाने की अपील की है।
डभरा की यह घटना दिखाती है कि आज भी दहेज के लिए महिलाओं को पीटा जाता है। अब जरूरत है कि समाज और सरकार मिलकर ऐसी घटनाओं को रोकें और महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराएं।
यह भी पढ़ें:- सरगुजा में ‘छत्तीसगढ़ राइडर्स’ गैंग का आतंक: राष्ट्रीय राजमार्गों पर खतरनाक बाइक स्टंट, सोशल मीडिया पर वायरल